अम्बेडकर जयंती पर मीडिया विद्यार्थियों ने संविधान पार्क में संविधान पर चर्चा की

अम्बेडकर जयंती पर मीडिया विद्यार्थियों ने संविधान पार्क में संविधान पर चर्चा की

अम्बेडकर जयंती पर मीडिया विद्यार्थियों ने संविधान पार्क में संविधान पर चर्चा कीअम्बेडकर जयंती पर मीडिया विद्यार्थियों ने संविधान पार्क में संविधान पर चर्चा की

जयपुर, 14 अप्रैल। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की जयंती पर जयपुर के मीडिया विद्यार्थियों ने राजभवन राजस्थान में स्थित भारत के पहले संविधान पार्क का भ्रमण कर संविधान के बारे में विस्तार से जानकारी ली।

इस टीम में JECRC, मनिपाल और राजस्थान यूनिवर्सिटी के विद्यार्थी सम्मिलित थे। उन्होंने संविधान निर्माण के दौरान हुई वार्ता, बैठकों और संविधान निर्माण की प्रक्रिया को बारीकी से समझा। कार्यक्रम का आयोजन सक्षम संचार फाउंडेशन ने किया था।

मीडिया विद्यार्थी आकांक्षा ने कहा, यहां आकर पता चला कि अम्बेडकर को संविधान निर्माता क्यूँ कहा जाता है। दुनिया में सबसे बड़ा संविधान भारत का है।

JECRC की विद्यार्थी डिम्पल ने कहा कि जयपुर की यह सबसे सुंदर जगह है, जहां पर आकर हम प्रकृति के साथ ही देश का संविधान बनने की प्रक्रिया को निकट से समझते हैं।

सक्षम संचार फाउंडेशन के प्रवक्ता रविंद्र नागर ने कहा कि संविधान पार्क के भ्रमण से विद्यार्थियों की संविधान को जानने के प्रति उत्सुकता बढ़ेगी। नयी  पीढ़ी को यह समझना होगा कि किस तरह की विषमताओं के बावजूद अम्बेडकर ने देश को सबसे बड़ा लचीला और आधुनिक संविधान दिया।

राजस्थान के जयपुर राजभवन में भारत का पहला संविधान पार्क बनाया गया है। इस संविधान पार्क को बनाने में लगभग 9 करोड़ 66 लाख रुपये खर्च हुए हैं। संविधान निर्माण में योगदान देने वाली सभी विभूतियों की प्रतिमाओं को यहां लगाया गया है। संविधान पार्क का लोकार्पण राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया था। लोकार्पण के समय राष्ट्रपति के साथ राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उपस्थित रहे। पार्क में शानदार कलाकारी की गई है। पार्क को देश के प्रसिद्ध आर्किटेक्ट अनूप बरतरिया ने डिजाइन किया है।

अम्बेडकर जयंती पर मीडिया विद्यार्थियों ने संविधान पार्क में संविधान पर चर्चा की

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *