चालबाज चीन के विरुद्ध जयपुर कमिश्नरेट पर प्रदर्शन

22 जून, जयपुर। कोरोना काल में चीन की ओर से भारतीय सीमा पर हमला करने से नाराज लोगों ने चीन में निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार करना शुरू कर दिया है। चीन के वुहान शहर से दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस को लेकर लोगों में पहले से ही गुस्सा है। जगह जगह चीन और वहॉं के राष्ट्रपति का विरोध हो रहा है तथा चीनी वस्तुओं की होली जलायी जा रही है। कल सायं 6:00 बजे जयपुर के पुलिस कमिश्नरेट पर भी चीन की आर्थिक घेरा बंदी के लिए ऐसा ही एक कार्यक्रम हुआ, जिसमें 68 राष्ट्र प्रेमी उपस्थित रहे।

विषय को समझाते हुए गणेश मुथारिया ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सामाजिक कार्यकर्ता दुर्गेश ने कहा कि आज चीन निर्मित वस्तुओं का बहिष्कार किया जाना समीचीन है। वहॉं उपस्थित जन समूह ने राष्ट्रभक्ति के गीत गाए व नारे भी लगाये।

युवाओं ने चीन के राष्ट्रपति के पुतले पर पद प्रहार कर अपना रोष प्रकट किया। उपस्थित लोगों में चीन की कारगुजारियों के प्रति जबरदस्त गुस्सा था।

सभी ने सीमा पर बहादुरी से लड़ते हुए वीरगति को प्राप्त सैनिकों के चित्रों पर पुष्पांजली अर्पित की तथा राष्ट्र कार्य में आहुति देने का संकल्प लिया।

बगड़िया भवन व्यापार मण्डल अध्यक्ष महेश गुप्ता ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *