छाछ है गर्मियों का सुपरफूड

छाछ है गर्मियों का सुपरफूड

छाछ है गर्मियों का सुपरफूडछाछ है गर्मियों का सुपरफूड

जून का महीना शुरू होने वाला है। गर्मी लगातार बढ़ रही है। राजस्थान में नौतपा के दिनों में तापमान इतना बढ़ जाता है कि कई बार तो लगता है पारा थर्मामीटर तोड़ कर कहीं बाहर ही आ जाए। ऐसे में यदि आप गर्मी को मात देने का कोई स्वादिष्ट तरीका ढूंढ रहे हैं, तो छाछ एक अच्छा विकल्प हो सकता है। पोषक तत्वों से भरपूर, छाछ है गर्मियों का सुपरफूड

यहां 5 कारणों की बात करेंगे कि क्यों हमें इसको अपने आहार में नियमित शामिल करना चाहिए।

1पाचन क्रिया को दुरुस्त रखता है

छाछ प्रोबायोटिक्स का एक समृद्ध स्रोत है। इसमें अच्छे बैक्टीरिया होते हैं जो पाचन तंत्र को स्वस्थ रखते हैं। पाचन तंत्र स्वस्थ रहने से पेट की बीमारियां नहीं होतीं। आंतें पोषक तत्वों का अवशोषण कुशलता से करती हैं। पेट साफ रहता है। आंतों में भोजन सड़ता नहीं है।

2. रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत करता है

छाछ में अच्छे बैक्टीरिया की उपस्थिति हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करती है। व्यक्ति रोगों की चपेट में जल्दी नहीं आता। भी जाए तो स्वास्थ्य लाभ तेजी से होता है।

3. हृदय रोगों से बचाव में सहायक

प्रतिदिन छाछ का सेवन हृदय रोगों के जोखिम को कम करता है। यह धमनियों में कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को रोकता है।

‍4. हड्डियों को मजबूती देता है

छाछ कैल्शियम और विटामिन डी का एक बड़ा स्रोत है, जो स्वस्थ हड्डियों के लिए आवश्यक हैं। छाछ को नियमित आहार में शामिल करने से ऑस्टियोपोरोसिस या हड्डियों से संबंधित अन्य बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

‍5. त्वचा और बालों के लिए है वरदान

छाछ में विटामिन , जिंक और फॉस्फोरस आदि खनिज प्रचुर मात्रा में होते हैं, जो त्वचा को कांतिमय बनाते हैं और बालों को स्वस्थ।

आयुर्वेद में छाछ को सात्विक आहार माना गया है। छाछ पीने से पहले इसमें कुछ मसाले- जैसे जीरा पाउडर, काली मिर्च, अदरक, हरी मिर्च, करी पत्ता और धनिया पत्ता भी डाल सकते हैं। इससे स्वाद और औषधीय गुण और बढ़ जाते हैं। छाछ डिहाइड्रेशन रोकने का एक प्रभावी उपचार है। लैक्टोज को सहन कर पाने वाले लोगों के लिए भी छाछ सेफ है। क्योंकि दूध का लैक्टोज छाछ में लैक्टिक एसिड में बदल जाता है।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *