डीग : एक और हिन्दू लड़की हुई लव जिहाद का शिकार

डीग : एक और हिन्दू लड़की हुई लव जिहाद का शिकार

डीग : एक और हिन्दू लड़की हुई लव जिहाद का शिकारडीग : एक और हिन्दू लड़की हुई लव जिहाद का शिकार

डीग। कन्वर्जन, ठगी, गोतस्करी और दुष्कर्म जैसे अपराधों के लिए कुख्यात मुस्लिम बहुल मेवात से लव जिहाद का मामला सामने आया है। डीग जिले के कैथवाड़ा थाना क्षेत्र के मुस्लिम युवक मुबारक ने पहले एक हिन्दू लड़की को प्रेमजाल में फंसाया, निकाह किया, उसका नाम बदला, बंधक बनाकर रखा और फिर मांस खाने व रोजा रखने के लिए मजबूर किया। ऐसा न करने पर उसकी पिटाई की। शिकायत पर पुलिस दोनों को थाने ले आयी।

क्या है मामला?

उत्तर प्रदेश की 20 वर्षीय लड़की नोएडा के एक अस्पताल में जीएनएम का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही थी। आरोपी मुबारक ने लड़की को फेसबुक के माध्यम से अपने प्रेमजाल में फंसाया। फिर 1 सितंबर 2023 को उसे सीकरी थाना क्षेत्र के वेला गांव में अपने एक परिचित के यहां ले गया। लगभग 10 दिन बाद युवती से निकाह कर लिया। निकाह के बाद बालिका का नाम आयशा रख दिया गया। मुबारक के घर वाले उस पर नमाज पढ़ने के लिए दबाव डालने लगे। लड़की ने नमाज पढ़ने से मना किया तो उसके साथ मारपीट की गई और रमजान के माह में रोजा करने के लिए जबरदस्ती करने लगे। उसको घर में बंधक बना लिया गया। एक दिन मुबारक का फोन उसके हाथ लग गया तो 6 माह से बंधक व मार पीट से परेशान युवती ने पूरा मामला अपने परिवार को बताया।  परिवार वाले थाने पहुंचे। शिकायत सुन पुलिस दोनों को थाने ले आयी। लड़की अपने परिजनों को देखकर फूट फूट कर रोने लगी। वे उसे अपने साथ ले गए। मामला दर्ज न करवाने के कारण लड़के को छोड़ दिया गया।

इसी प्रकार एक अन्य मामला जयपुर के रेनवाल थाना क्षेत्र का है। यहां दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी मोहम्मद फारुक निवासी मींडा रोड रेनवाल को गिरफ्तार किया है। 30 वर्षीय महिला ने एक सप्ताह पहले आरोपी मोहम्मद फारुक के विरुद्ध मामला दर्ज करवाया था। महिला ने बताया कि आरोपी मोहम्मद बार बार डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म करता था।

थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने मोहम्मद फारुक को गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी सुरेंद्र सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 27 मार्च को पीड़िता ने थाने में मामला दर्ज करवाया था, जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस ने एक सप्ताह में आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, वहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

1 thought on “डीग : एक और हिन्दू लड़की हुई लव जिहाद का शिकार

  1. क्या इसके लिए केवल मुस्लिम पक्ष ही जिम्मेदार है,,,मुझे नही लगता क्योंकि सही समय पर संस्कार और उचित मार्गदर्शन परिवार से नही मिलने के कारण ये सब होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *