देश की उन्नति के लिए सभी साथ चलें- निम्बाराम

देश की उन्नति के लिए सभी साथ चलें- निम्बाराम

देश की उन्नति के लिए सभी साथ चलें- निम्बारामदेश की उन्नति के लिए सभी साथ चलें- निम्बाराम

अलवर, 15 मई। हिन्दू स्वाभिमान के साथ उठ खड़ा हुआ है। हिन्दू होने का गर्व लोग अनुभव करने लगे हैं। बस सभी को एक साथ लेकर चलने की आवश्यकता है। नागरिक कर्तव्य का पालन करते हुए देश को परम वैभव पर ले जाने के लिए सभी कार्य करें। ये विचार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने अपने संबोधन में व्यक्त किए। वे रविवार को अलवर में संघ द्वारा आयोजित शाखा संगम कार्यक्रम में बोल रहे थे। इस कार्यक्रम में अलवर शहर में लगने वाली 40 शाखाओं के 800 स्वयंसेवकों ने भाग लिया। कार्यक्रम में विभाग संघचालक डॉ. केके गुप्ता एवं नगर संघचालक अशोक मित्तल भी उपस्थित रहे।

शाखा संगम कार्यक्रम में प्रतिदिन शहर के अलग-अलग स्थानों पर लगने वाली शाखाएं एक साथ एक ही स्थान पर लगाई गईं। इस दौरान 40 शाखाएं लगीं। ध्वज लगाने से लेकर प्रार्थना तक के सभी कार्यक्रम एक ही स्थान पर किए गए।

बाल-तरुण, व्यवसाय और संयुक्त विद्यार्थी शाखाओं के स्वयंसेवकों ने शाखा में नियमित किए जाने वाले कार्यक्रमों में उत्साह से भाग लिया।

कार्यक्रम के अंत में नगर संघचालक अशोक मित्तल ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

अलवर में शाखा संगम

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *