पुस्तक समीक्षा – जम्मू कश्मीर : एक अवलोकन

पुस्तक समीक्षा जम्मू कश्मीर एक अवलोकन

प्रीति शर्मा

पुस्तक समीक्षा जम्मू कश्मीर एक अवलोकन

लेखक श्री आशुतोष भटनागर द्वारा लिखित पुस्तक जम्मू कश्मीर : एक अवलोकन में जम्मू कश्मीर के ऐतिहासिक संदर्भ का विवरण देते हुए सिख तथा डोगरा राज्य की स्थापना तथा विकास का उल्लेख किया गया है। साथ ही पुस्तक में अंतिम महाराजा हरि सिंह के शासनकाल तथा उनके संघर्षों का विवरण है। पुस्तक का प्रकाशन जम्मू कश्मीर अध्ययन केंद्र नई दिल्ली द्वारा किया गया है।
यह पुस्तक जम्मू कश्मीर के भारत में विलय, संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत का संघर्ष, प्रजा परिषद आंदोलन में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान का वर्णन करती है तथा जम्मू कश्मीर की समस्या ऐतिहासिक संदर्भ में प्रस्तुत करते हुए पाठकों के लिए इस समस्या का विश्लेषण करने का उपयुक्त  आधार प्रस्तुत करती है।
जम्मू कश्मीर राज्य की बात करते समय प्राय: सभी के समक्ष कश्मीर घाटी का मानचित्र रहता है। जिसे इस पुस्तक द्वारा स्पष्ट करने का प्रयास किया गया है कि जम्मू कश्मीर राज्य का तात्पर्य जम्मू कश्मीर तथा लद्दाख तीन क्षेत्रों से है। यह पुस्तक सरल भाषा में जम्मू कश्मीर के मुद्दे को जन जन तक पहुंचाने का प्रयास करती है, जिससे अनुच्छेद 370 के अवलोकन में जम्मू कश्मीर की मूल समस्या को समझने में सहायता प्राप्त होगी।
Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *