प्रताप जयंती पर पौधों का मनाएंगे जन्मदिन

प्रताप जयंती पर पौधों का मनाएंगे जन्मदिन

प्रताप जयंती पर पौधों का मनाएंगे जन्मदिनप्रताप जयंती पर पौधों का मनाएंगे जन्मदिन

उदयपुर 22 मई। महाराणा प्रताप जयंती पर, राजस्थान के द्वितीय वर्ष (विशेष) संघ शिक्षा वर्ग, उदयपुर में बीजारोपण से पौधारोपण का प्रयोग 219 शिक्षार्थियों द्वारा किया गया। वर्ग समाप्ति पर, सभी शिक्षार्थी स्वयं के द्वारा बीज से तैयार किए पौधे को, अपने अपने क्षेत्र में ले जाकर रोपेंगे। प्रतिवर्ष प्रताप जयंती पर इसका जन्मदिन भी मनाएंगे।

क्या हैं प्रकृति से जुड़ाव के मायने?
विज्ञान सम्मत है कि जब हम अवसाद ग्रस्त या एंजाइटी में होते हैं, तब चिकित्सक हमें बागवानी करने का भी सुझाव देते हैं। सीधा सा विषय है कि जब विकास के क्रम को हम अपने हाथों से संजोते हैं तो मन में प्रसन्नता का भाव आता है। जिससे तनाव दूर होता है और प्रकृति सम्मत चलने का मन बनने लगता है। प्रकृति से जुड़ाव सभी रोगों का समाधान है।जब व्यक्ति प्रकृति को संजोने लगता है तो वह स्वत: ही उसकी रक्षा के लिए संकल्पबद्ध भी होता है।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *