शेखावाटी साहित्य संगम : भारत विमर्शम् न्यूज लैटर का विमोचन

शेखावाटी साहित्य संगम : भारत विमर्शम् न्यूज लैटर का विमोचन

शेखावाटी साहित्य संगम : भारत विमर्शम् न्यूज लैटर का विमोचनशेखावाटी साहित्य संगम : भारत विमर्शम् न्यूज लैटर का विमोचन

सीकर। 28 सितंबर अनन्त चतुर्दशी के मंगल पर्व पर शेखावाटी साहित्य संगम में, प्रथम दिन ‘भारत विमर्शम्’ न्यूज लैटर का विमोचन हुआ। यह विचार केंद्रित संस्था अर्न्तगत न्यूज लैटर है, जिसमें विभिन्न समसामयिक, ऐतिहासिक, राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय महत्व के विषयों से संबंधित ग्रुप डिस्कशन के मंथन से निकली तथ्यात्मक जानकारियों के साथ ही युवाओं के लक्ष्य, महिला सहभाग, पुस्तक-साहित्य संगम, सोशल मीडिया, मूवी सहित अनेक वैचारिक विषयों पर विश्लेषणात्मक, शोध आधारित और तथ्यात्मक कंटेंट उपलब्ध है। यह न्यूज लैटर राजस्थान व इसके बाहर चलने वाले लगभग 20 से अधिक परिचर्चा समूहों से सम्बन्धित है। ये समूह प्रत्येक माह महत्वपूर्ण विषयों पर युवाओं के मध्य चर्चाओं का आयोजन करवाते हैं।

मंच पर उपस्थित अर्चना पल्लवी, सुनिधि, पुष्पेन्द्र ने न्यूज लेटर का विमोचन किया। समारोह के संयोजन में सीकर अरावली मोशन के अभिमन्यु सिंह की भूमिका रही।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *