जिनके जीवन समिधा बन गए, है उनका अभिमान तिरंगा

जिनके जीवन समिधा बन गए है उनका अभिमान तिरंगा

श्रुति

जिनके जीवन समिधा बन गए  है उनका अभिमान तिरंगा

मेरा है अभिमान तिरंगा
भारत मां की शान तिरंगा
जो ध्वज का अवरोहण करते
शत्रु हैं वो, शान तिरंगा

जन्म भूमि की प्राचीरों पर
हम सबका अभियान तिरंगा
देशभक्ति का आह्वान है
आसमान में तान तिरंगा।

बलिदानों की गाथा गा
मस्तक पर तू तान तिरंगा
जिनके जीवन समिधा बन गए
है उनका अभिमान तिरंगा।

मेरी तो है जान तिरंगा
देशभक्ति सम्मान तिरंगा
तन और मन का प्राण
देशभक्त की जान तिरंगा।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *