राममय हुई देवनगरी दौसा

राममय हुई देवनगरी दौसा

राममय हुई देवनगरी दौसा                                      राममय हुई देवनगरी दौसा

– रामलला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्साह

– मोटरसाइकिल रैली में बड़ी संख्या में शामिल हुए रामभक्त, गूंजे जयकारे

दौसा। अयोध्या में निर्माणाधीन राम मंदिर में 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले रामभक्तों द्वारा आनंद उत्सव मनाया जा रहा है। इसे लेकर रविवार को दौसा जिला मुख्यालय पर बाइक रैली निकाली गई। शाम 4 बजे सहजनाथ महादेव मंदिर से रवाना हुई बाइक रैली गुप्तेश्वर दरवाजा, शिक्षक कॉलोनी लालसोट रोड, मानगंज, रेलवे ओवरब्रिज होते हुए सैंथल मोड़ क्षेत्र से वापस गांधी तिराहा व आगरा रोड होते हुए सोमनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर विसर्जित हुई।

बाइक रैली के साथ एक रथ में भगवान श्रीराम का चित्र झांकी के रूप में सजाया गया था, जिसमें श्रीराम मंदिर के संत अमरदास विराजे हुए थे, तो वहीं केसरिया साफा बांधे रामभक्त बाइक सवार होकर जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली में चल रहे युवा केसरिया ध्वजा लहराते हुए जय सियाराम के जयघोष लगा रहे थे, जिससे पूरे शहर का वातावरण राममय हो गया। विशाल बाइक रैली का शहर में जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

रैली में विश्व हिन्दू परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष प्यारेलाल मीणा, विभाग मंत्री परमानंद शर्मा सहित बड़ी संख्या में रामभक्त उपस्थित थे।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *