मनसा ने कच्ची बस्ती की बालिकाओं के साथ मनायी सावित्रीबाई फूले जयंती

मनसा ने कच्ची बस्ती की बालिकाओं के साथ मनायी सावित्रीबाई फूले जयंती

मनसा ने कच्ची बस्ती की बालिकाओं के साथ मनायी सावित्रीबाई फूले जयंतीमनसा ने कच्ची बस्ती की बालिकाओं के साथ मनायी सावित्रीबाई फूले जयंती

जयपुर, 4 जनवरी। मंगलवार को स्वयंसेवी संस्था मनसा (मरुधर नारी संशक्तिकरण संगठन) ने भारत की प्रथम शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती कच्ची बस्ती की बालिकाओं के साथ मनायी। हाजिवाला कच्ची बस्ती मुहाना रोड, पर आयोजित इस कार्यक्रम में बालिकाओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे मेंहदी, चित्रकला, नृत्य एवं भाषण आदि का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 45 बालिकाओं ने भाग लिया एवं वहॉं उपस्थित सौ से अधिक लोगों ने बालिकाओं का उत्साहवर्धन किया।

समाज सेविका एवं उद्योगिनी गिरिजा दधीच ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। उन्होंने बालिकाओं के चौमुखी विकास की कामना करते हुए अपनी ओर से हर सम्भव सहायता का आश्वासन भी दिया। इस अवसर पर संस्था की अध्यक्ष डॉ. सुनीता अग्रवाल ने मनसा के पंचसूत्री कार्यक्रमों के बारे में बताया, साथ ही  शालिनी राव (मनसा की कोषाध्यक्ष) ने सावित्रीबाई फूले के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में मनसा की कार्यकर्ताओं समेत अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि एवं सहयोगियों ने बच्चों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र वितरित किए।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *