सेवा भारती ने किशोरियों के सर्वांगीण विकास हेतु किया कार्यशाला का आयोजन

सेवा भारती ने किशोरियों के सर्वांगीण विकास हेतु किया कार्यशाला का आयोजन

सेवा भारती ने किशोरियों के सर्वांगीण विकास हेतु किया कार्यशाला का आयोजन   सेवा भारती ने किशोरियों के सर्वांगीण विकास हेतु किया कार्यशाला का आयोजन

सेवा भारती जयपुर द्वारा महेश नगर स्थित अंबेडकर सेवा बस्ती में किशोरियों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक व सामाजिक विकास हेतु एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

प्रांत उपाध्यक्ष सुमन बंसल ने किशोरियों को उनके अधिकारों व सेवा भारती के कार्यों के बारे में बताते हुए योग द्वारा तनाव दूर करने की विधि सिखाई। पारंपरिक खेल भी कराए।

स्वर्णलता दाधीच ने ब्यूटी पार्लर संबंधी जानकारी देते हुए प्राकृतिक वस्तुओं, जैसे- आलू, बेसन, चावल से फेशियल करना सिखाया। इसके उपरांत नृत्य के स्टेप सिखा कर उन्हें नृत्य भी कराया।

मंच संचालन शालिनी शर्मा ने किया। कार्यक्रम में अनेक महिलाएं भी उपस्थित थीं।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *