स्वाभिमान, शौर्य और समृद्धि के साथ आगे बढ़ रहा है भारत- डॉ. त्रिवेदी

स्वाभिमान, शौर्य और समृद्धि के साथ आगे बढ़ रहा है भारत- डॉ. त्रिवेदी

स्वाभिमान, शौर्य और समृद्धि के साथ आगे बढ़ रहा है भारत- डॉ. त्रिवेदीस्वाभिमान, शौर्य और समृद्धि के साथ आगे बढ़ रहा है भारत- डॉ. त्रिवेदी

  • नवोन्मेष फाउंडेशन द्वारा वैचारिक मंथन आयोजित

जयपुर। राज्यसभा सांसद डॉ. सुधाशु त्रिवेदी ने कहा कि देश-दुनिया की कई शक्तियों को बदलता भारत पच नहीं रहा है। आए दिन नए-नए षड्यंत्र रचे जा रहे हैं। वो नहीं चाहते भारत फिर विश्व गुरु बने। हम अभी तक गुलामी की मानसिकता से जकड़े हुए हैं। हमारे मस्तिष्क में वो भरा गया, जिसकी हमें आवश्यकता नहीं थी। यही कारण है कि मैकाले और मार्क्स की शिक्षा से आगे हम सोच नहीं पा रहे हैं। लेकिन, अब भारत बदल रहा है। ऑटोमोबाइल सेक्टर में हम दुनिया में तीसरे नम्बर पर हैं। मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग में भारत दूसरे स्थान पर पहुंच चुका है। बड़ी बात यह है कि अर्थव्यवस्था के मामले में हम ब्रिटेन को पीछे छोड़ चुके हैं। अंग्रेजी शासन को अब भारतीय चला रहा है। बदलते भारत में ऐसे कई उदाहरण हैं। लेकिन, कुछ वामपंथी शक्तियों को यह पच नहीं रहा है। पर क्या फर्क पड़ता है। हम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में शेरों की तरह आगे बढ़ रहे हैं। समृद्धि, स्वाभिमान और शौर्य के साथ भारत के इस बदलाव को देख रहे हैं।

डॉ. त्रिवेदी नवोन्मेष फाउंडेशन जयपुर के द्वारा आयोजित वैचारिक मंथन के तीसरे सत्र को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का संकल्प लेकर हम आगे बढ़ रहे हैं। समय बदलाव का है, परिवर्तन का है। यह बात हम नहीं, दुनिया के अधिकांश देश भारत को उभरता, हर क्षेत्र में समरसता के साथ समृद्धता की ओर बढ़ते देखकर कहने व मानने लगे हैं। यह संभव हुआ है एकता, अखंडता और वसुधैव कटुम्बकम की भावना के साथ आगे बढ़ने से। उन्होंने कहा कि हम स्वाधीनता का अमृतकाल मना रहे हैं। इस काल में हम सनातन की अनदेखी नहीं कर सकते। क्योंकि, शरीर में जैसे आत्मा होती है, वैसे ही सृष्टि की आत्मा भारत है। और जहां तक भारत है, वह सत्य है और शाश्वत है। हमारे मिटने के बाद ही दुनिया के दूसरे धर्म और संस्कृति का प्रभाव दुनिया पर देखने को मिलेगा। लेकिन, ऐसा कदापि नहीं होगा। क्योंकि, जिस देश का कैलेंडर नक्षत्र से शुरू होता है, उसको कौन मिटा सकता है। सितम्बर, अक्टूबर और नवम्बर महीने को अंग्रेजी कैलेंडर में किसी व्यक्ति के नाम से नहीं जाना जाता। ये नाम भारत ने दिए हैं। मैकाले और मार्क्स की शिक्षा पद्धति के माध्यम से हमें मूर्ख बनाया गया। लेकिन, अब हर बात का उत्तर देने का समय आ चुका है। पहले भी भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी रहा है, अब भी भारत मदर ऑफ डेमोक्रेसी है। इसी कारण यहां धर्मग्रंथों पर खुली चर्चा होती है। दूसरी ओर मजहबी ग्रंथों पर अपने विचार रखने अथवा अपनी बात कहने पर सर तन से जुदा कर दिए जाते हैं। उन्होंने कहा कि रामायण व महाभारत काल में कोई भेदभाव नहीं था। कोई जाति व्यवस्था नहीं थी। सब कुछ समान था। असमानता के बीज बोने का काम ब्रिटिश शासन ने किया। ब्रिटिश संसद ने बाकायदा जातियों का क्लासीफिकेशन किया है। 1901 तक 378 जातियां दुनिया में थीं। जो 1931 में बढ़कर 4 हजार एक सौ से अधिक हो गईं। आज देश विरोधी शक्तियां नारे लगाती हैं, ओबीसी, एससी, एसटी बचाओ। 1990 तक दुनिया में ओबीसी जैसा कोई शब्द था ही नहीं। आज कहा जा रहा है कि भारत दूसरे देशों की चुनाव व्यवस्था को प्रभावित कर रहा है। अब प्रश्न यह उठता है कि अब तक भारत पर ऐसे आरोप क्यों नहीं लगे? इसका अर्थ है कि भारत उस हैसियत में पहुंच गया है, जिससे दुनिया प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि रामकाल में भी सभी वर्गों का उत्थान हुआ और इस काल में वही घटित होता दिख रहा है। एक ओर नए संसद भवन का निर्माण हो रहा है। तो दूसरी ओर रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है। उन्होंने कहा कि आज कुछ लोग कुर्ते के ऊपर जनेऊ धारण करके अपने को हिन्दू साबित करने में लगे हुए हैं और जनेऊ पर किसी वर्ग विशेष का अधिकार भी नहीं है। यह बात हनुमान चालीसा में लिखी हुई है। …कांधे मूंज जनेऊ साजे। यानी भगवान श्री राम को तो हनुमान जी वनवास के दौरान मिले थे। वनवासी हनुमान यानी पिछड़े से भी पिछड़ी स्थिति की कल्पना की जा सकती है। लेकिन, हनुमान का जनेऊ धारण करना इस बात को दर्शाता है कि जनेऊ पर उस काल से ही सबका समान अधिकार रहा है। ऐसे कई उदाहरण हैं, जिनको हम अपने धर्मग्रंथों में पढ़ते हैं, लेकिन, उन पर ध्यान नहीं देते। इस दिशा में हमें सोचने और चिंतन करने की आवश्यकता है। हम अनादिकाल से आदि शक्ति के उपासक रहे हैं। इसका अर्थ यह है भारत की साक्षरता दर दुनिया के बाकि देशों से कहीं अधिक थी। विलियम एडम की रिपोर्ट को देखा जाए तो 200 वर्ष पहले भारत की साक्षरता दर 97.7 प्रतिशत थी। 1850-52 के आसपास देश में पहले विश्वविद्यालय की स्थापना हुई। इस विश्वविद्यालय से पासआउट होने वालों ने 30 साल बाद 1885 में कांग्रेस की स्थापना की। यानी कि एक पीढ़ी को कुछ सिखाने में इतना समय तो लगता है। उन्होंने कहा कि सच कुछ और है और हमें बताया कुछ और। देश की नई पीढ़ी को इसे समझने की आवश्यकता है।

आत्मरक्षा प्रत्येक व्यक्ति का अधिकार
इससे पूर्व आर्या सर्व गुण सम्पन्न विषयक सत्र को ऑप इंडिया की संस्थापक और पत्रकार नुपूर जे. शर्मा ने सम्बोधित किया। उन्होंने नारी सुरक्षा पर बेबाकी से अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि यदि भाई, परिवार, पड़ोस, समाज, माता-पिता और पति अपने कर्तव्यों और धर्म का पालन ठीक तरह से करें तो नारी की सुरक्षा को कभी आंच नहीं आ सकती। लेकिन, पाश्चात्य संस्कृति ने हमारी सोच को बदलना शुरू कर दिया। सनातन में एक विवाहिता को धर्मपत्नी कहा गया है। जबकि, इस्लाम में औरत। यह शब्द औरत के बॉडी पार्ट की ओर इशारा करता है। उन्होंने कहा कि इस्लाम तो धर्म है ही नहीं। इस्लाम महज एक सम्प्रदाय है। जिसे हम धर्म समझने की भूल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम कब तक बर्दाश्त करते रहेंगे। अत्याचार का प्रतिकार करने का समय आ चुका है। यह सही है कि हम किसी को मारेंगे नहीं, लेकिन, अपनी प्रतिरक्षा से भी पीछे नहीं हटेंगे। जिस दिन ऐसा होना शुरू हो गया, उस दिन नारी की अस्मिता को कोई खतरा नहीं होगा। उन्होंने आपबीती सुनाते हुए कहा कि संकट के समय कई भाई खड़े हो जाते है। जिनसे हमारा दूर तक वास्ता नहीं होता। ऐसा मैने अपने साथ हुई घटना के दौरान देखा है। आरएसएस, बजरंग दल और विश्व हिंदू परिषद के स्वयंसेवकों ने मुझे संकट में संभाला है। स्वभाव है कि जब तक हमारे ऊपर नहीं बीतती, तब तक उस ओर सोचते तक नहीं है। इसी बात का वर्तमान में कुछ शक्तियां लाभ उठा रही हैं। बड़ी बात यह है कि आजकल यूथ इस चर्चा का हिस्सा नहीं बनना चाहता। लेकिन, यह आवश्यक है। हिंदू के साथ हिंदू ही खड़ा नहीं होगा तो कौन होगा? हमें अपने इको सिस्टम को बदलने की आवश्यकता है। लेकिन, बदलाव ऐसा जिससे हमें भारतीय सनातन संस्कृति पर और अधिक गौरव का अनुभव हो। उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि घर परिवार सुखी रहेगा, तभी समाज सुखी रहेगा। प्रकृति में ऐसा कुछ भी नहीं है, जिसका वैज्ञानिक आधार नहीं हो। माथे की बिंदिया, कानों में बाली, नाक में नथ, पैरों की पायल, मांग में सिंदूर सबके पीछे शरीर को स्वस्थ रखने और संस्कृति की संवाहक बनने के तर्क छिपे हुए हैं।

कृषि से आगे देखने की आवश्यकता 
वैचारिक चर्चा में समृद्धि से स्वावलंबन की ओर सत्र को सम्बोधित करते हुए जेएनयू के आणविक चिकित्सा के प्रोफेसर आंनद रंगनाथन ने कहा कि समय कृषि से आगे सोचने का है। देश की 44 प्रतिशत लेबर कॉस्ट कृषि से जुड़ी है। किसी साल सूखा, बाढ़ सहित दूसरी प्राकृतिक आपदा आ जाती है तो पूरा तंत्र इससे प्रभावित होता है। कभी आपने पढ़ा है कि बारिश से आईटी सेक्टर को नुकसान पहुंचा हो। गड्ढे खोदने को हम रोजगार नहीं कह सकते। इससे देश एडंवास नहीं बनेगा। सरकारें कहती हैं कि हमने इतने लोगों को रोजगार दिया। लेकिन, इस बात का कोई डाटा बेस नहीं है। फलेक्सिबल इकॉनॉमी पावर बनने के लिए हमें विज्ञान से आगे सोचने की आवश्यकता है। विज्ञान ने समय-समय पर कई इनोवेशन दिए। लेकिन, इनोवेशन को आगे बढ़ाने का काम सरकारों के हाथ में है। ऐसे में विज्ञान का भविष्य राजनीति विज्ञान से तय होता है। जिसकी हमें आवश्यकता नहीं है, वह इनोवेशन हम पर थोप दिया जाता है। और जो इनोवेशन होता है, उसे पीछे छोड़ दिया जाता है। बीटी कॉटन आया, उस समय इसका विरोध किया गया। लेकिन, आज गुजरात में 99 प्रतिशत किसान बीटी कॉटन की खेती कर रहे हैं। इसी तरह जीएम सरसों और बीटी ब्रिंजल का विरोध हो रहा है। वैज्ञानिक दृष्टि से यह इनोवेशन है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है। जीएम फसल तैयार करने में वैज्ञानिक को कितना समय लगा होगा। लेकिन, हम एक ही झटके में इनावेशन को देश विरोधी कहना शुरू कर देते हैं। उन्होंने कहा कि कृषि में सब कुछ किसानों की इच्छा पर छोड़ दिया जाए तो कृषि में भारत की तस्वीर बदलते समय नहीं लगेगा।

कांग्रेस ने कोई स्वतंत्रता की लड़ाई नहीं लड़ी
कांग्रेस ने स्वतंत्रता की लड़ाई लड़ी। यह बात हमें पुस्तकों में पढ़ाई गई। लेकिन, इससे बड़ा कोई झूठ नहीं है। सच्चाई यह है कि कांग्रेस ने राष्ट्र प्रेमियों को सत्ता से बाहर रखने के लिए अंग्रेजों से सौदेबाजी की। समृद्धि से स्वावलंबन सत्र में यह बात हिंदू इको सिस्टम के संस्थापक अध्यक्ष कपिल मिश्रा ने कही। उन्होंने कहा कि यह भी झूठ फैलाया गया है कि अंग्रेजों ने भारत को शिक्षा व्यवस्था का मॉडल दिया। लेकिन, सच यह है कि अंग्रेजों ने भारत से शिक्षा का मॉडल लेकर अपने बच्चों को पढ़ाना शुरू किया। उन्होंने कहा कि खालिस्तान की तुलना हिंदुत्व से करने वालों की इस नव वर्ष में दुर्गति होना तय है।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *