त्रिपुरा में बांग्लादेशियों की घुसपैठ करवाने वाला दलाल गिरफ्तार

त्रिपुरा में बांग्लादेशियों की घुसपैठ करवाने वाला दलाल गिरफ्तार

त्रिपुरा में बांग्लादेशियों की घुसपैठ करवाने वाला दलाल गिरफ्तारत्रिपुरा में बांग्लादेशियों की घुसपैठ करवाने वाला दलाल गिरफ्तार

भारत में मुसलमानों की बढ़ती जनसंख्या में बहुत बड़ा वर्ग घुसपैठियों का है। यह सर्वविदित तथ्य है। फिर भी कुछ लोग केवल विरोध करने के लिए इसे मानने को तैयार नहीं होते। पर, हाल ही 18 मई को त्रिपुरा में एक बार फिर बांग्लादेशी घुसपैठियों के पकड़े जाने से इस तथ्य पर मुहर लग गई है। इन घुसपैठियों को भारत में घुसाने का काम कुछ दलाल कर रहे हैं।

पकड़े गए घुसपैठियों के नाम जहांगीर आलम, एमएन हुसैन, ओमरान हुसैन और रियाद हुसैन हैं। इन चारों को भारत में घुसपैठ कराने वाला दलाल रोफिकुल इस्लाम भी पकड़ा गया है।

ये चारों बांग्लादेशी अगरतला रेलवे स्टेशन में प्रवेश कर रहे थे; तभी सरकारी रेलवे पुलिस (GRP) और रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की एक टीम को इन पर संदेह हुआ तो पुलिस ने इनसे पूछताछ शुरू कर दी। संदेह गहराने पर इन्हें हिरासत में ले लिया गया। अगर ऐसा न हुआ होता तो ये बांग्लादेशी रोहिंग्या मुसलमान चुपचाप चेन्नई जाकर बसने की योजना के साथ आए थे।

पुलिस ने इन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की तो ये स्वयं को भारतीय बताने का प्रयास करते रहे। सख्ती से पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि वे दलाल रोफिकुल इस्लाम की सहायता से बिना किसी वैध दस्तावेज के भारत की सीमा में घुसे हैं।

इससे पूर्व भी त्रिपुरा से घुसपैठियों के पकड़े जाने की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। 11 मई 2024 को भी आठ बांग्लादेशी और उनकी सहायता करने वाले एक भारतीय दलाल को अगरतला रेलवे स्टेशन से ही पकड़ा गया था। ये सभी महाराष्ट्र की ट्रेन में सवार होने वाले थे। उससे पहले 5 मई 2024 को 11 बांग्लादेशी घुसपैठिए पकड़े गए थे, जिनमें 4 बच्चे थे। ये सभी भारत में घुसपैठ करने के बाद बेंगलुरु चले गए थे। लेकिन वहाँ से लौटते समय त्रिपुरा के धलाई जिले के सीमावर्ती गाँव मचकुमिर से पकड़े गए।

कब-कब कितने रोहिंग्या त्रिपुरा से घुसपैठ करके भारत आए

• जनवरी 2023 से 15 अप्रैल 2024 के बीच अकेले त्रिपुरा से 1018 घुसपैठिए पकड़े गए। इनमें 498 बांग्लादेशी हैं, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल हैं।

• 2023 में ही त्रिपुरा से 337 बांग्लादेशी पकड़े गए। इनमें 93 महिलाएं और 24 बच्चे थे। 

• इस वर्ष 15 अप्रैल तक पकड़े गए 161 बांग्लादेशियों में 43 महिलाएं और 19 बच्चे हैं। इसी अंतराल में बीएसएफ 124 रोहिंग्या को भी गिरफ्तार कर चुकी है।

• बीएसएफ ने वर्ष 2023 में 744 घुसपैठिए पकड़े थे। इनमें 112 रोहिंग्या और 337 बांग्लादेशी थे। 

• 2022 में बीएसएफ ने 369 घुसपैठिए पकड़े थे। इनमें 150 बांग्लादेशी और 57 रोहिंग्या थे। 

• 2021 में 208 घुसपैठिए पकड़े गए थे, जिनमें 93 बांग्लादेशी थे।

बांग्लादेश से त्रिपुरा 856 किलोमीटर की लंबी सीमा साझा करता है। यहीं से घुसपैठ होती है।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *