सपा नेता ही निकला रेप का आरोपी, डीएनए जांच में हुई पुष्टि

सपा नेता ही निकला रेप का आरोपी, डीएनए जांच में हुई पुष्टि

सपा नेता ही निकला रेप का आरोपी, डीएनए जांच में हुई पुष्टिसपा नेता ही निकला रेप का आरोपी, डीएनए जांच में हुई पुष्टि

देश में महिलाओं और बालिकाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं दिन-प्रतिदिन बढ़ रही हैं। राजनीतिक संरक्षण और प्रशासन की उदासीनता के चलते बलात्कारियों के हौसले कम नहीं हो रहे। उत्तर प्रदेश के कन्नौज में नाबालिग लड़की से रेप के मामले में बलात्कारी समाजवादी पार्टी का नेता नवाब सिंह यादव ही था, डीएनए रिपोर्ट से इसकी पुष्टि हो गई है। इसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। नवाब सिंह यादव को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और उनकी सांसद पत्नी डिंपल यादव का खास माना जाता है। डीएनए जांच में रेप की पुष्टि के बाद अखिलेश यादव ने स्वयं को इस मामले से दूर करते हुए चुप्पी साध ली है। 

क्या था मामला?

नाबालिग लड़की अपनी बुआ के साथ नवाब सिंह यादव के कॉलेज में उससे मिलने गई थी। इस दौरान नवाब सिंह ने नाबालिग से रेप किया। नाबालिग ने डायल-112 पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई। जब पुलिस नाबालिग को लेकर कॉलेज पहुंची तो नवाब सिंह अंडरवियर में पलंग पर लेटा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने नवाब सिंह यादव को गिरफ्तार कर लिया। 16 अगस्त को डॉक्टरों की एक टीम ने अदालत के आदेश के बाद नवाब सिंह यादव का डीएनए सैंपल लिया था। पीड़िता ने अपने माता-पिता की सहमति से मेडिकल जांच कराई, जिसमें रेप की पुष्टि हुई है।

अखिलेश यादव का दोहरा चरित्र आया सामने

कन्नौज में नाबालिग से बलात्कार मामले में गिरफ्तार किया गया नवाब सिंह समाजवादी पार्टी का पूर्व ब्लॉक प्रमुख रह चुका है। रेप मामले में अपनी ही पार्टी के नेता का नाम सामने आने के बाद अखिलेश यादव के सुर बदल गए। पहले तो अखिलेश ने इस मामले पर चुप्पी साध ली, लेकिन जब भाजपा ने हमला बोला तो अखिलेश ने कहा कि नवाब सिंह अब पार्टी से जुड़ा हुआ नहीं है। वहीं अयोध्या में नाबालिग से गैंगरेप मामले में गिरफ्तार मोईद खान और राजू खान भी सपाई हैं। मोईद खान फैजाबाद से सपा के टिकट पर जीते सांसद अवधेश प्रसाद की टीम का हिस्सा है। बलात्कारी के रूप में मोईद खान का नाम सामने आने पर अखिलेश ने कहा था, आरोप लगाने से क्या होता है, पीड़िता का पहले डीएनए टेस्ट करवाया जाना चाहिए। साथ ही अखिलेश ने रेप की घटना का राजनीतिकरण करने और मामले को उठाने वालों को बदनीयत तक कह दिया। अखिलेश के बयान से भड़की मायावती ने कहा कि सपा शासन में कितने रेप आरोपियों का डीएनए टेस्ट करवाया गया, अखिलेश को यह भी बताना चाहिए। भाजपा ने कहा कि अखिलेश ने रेप के आरोपी मोईद खान को क्लीन चिट दे दी है और वह उसे बचाने का प्रयास कर रहे हैं। 

मुलायम सिंह भी रेप मामलों में आरोपियों के पक्ष में दे चुके हैं बयान

समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव भी बलात्कार की घटनाओं पर आरोपियों का बचाव कर चुके हैं। एक बार भाषण के दौरान मुलायम सिंह ने कहा था कि एक महिला के साथ चार लोग कैसे बलात्कार कर सकते हैं, यह व्यावहारिक नहीं है। उस समय मुलायम सिंह के इस बयान की काफ़ी आलोचना हुई थी। इससे पहले भी मुलायम सिंह ने बलात्कार पर निंदनीय बयान दिया था कि लड़कों से ग़लती हो जाती है।

कौन है नवाब सिंह यादव और सपा से क्या है रिश्ता

सपा के राज में नवाब सिंह यादव को कन्नौज का मिनी सीएम कहा जाता था। 25 वर्षों से अखिलेश यादव के साथ परछाईं की तरह रहा नवाब सिंह कन्नौज में डिंपल यादव के सांसद कार्यकाल में राइट हैंड भी रहा है। नवाब सिंह 1997 में सपा के छात्र संगठन लोहिया वाहिनी से जुड़े थे। पार्टी ने उन्हें लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष बनाया था। 1999 में अखिलेश यादव ने कन्नौज से अपना पहला चुनाव लड़ा। इस दौरान नवाब सिंह उनके सम्पर्क में आया। धीरे-धीरे वह अखिलेश के निकटतम नेताओं में आ गया। नवाब सिंह 2006 में कन्नौज सदर सीट से ब्लॉक प्रमुख चुना गया। 2007 में मायावती के मुख्यमंत्री बनने के बाद नवाब के विरुद्ध धमकी, हत्या का प्रयास, वसूली, अपहरण जैसे कई मामले दर्ज किए गए। हालांकि, उसे हर समय अखिलेश यादव का समर्थन प्राप्त रहा। 2012 में अखिलेश के सीएम बनने और कन्नौज में डिंपल यादव के सांसद बनने के बाद नवाब का राज शुरू हो गया और कन्नौज का मिनी सीएम कहलाने लगा।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *