राजस्थान केंद्रीय विवि मना रहा इको फ्रेंडली गणेशोत्सव, छात्राओं ने संभाली डोर

राजस्थान केंद्रीय विवि मना रहा इको फ्रेंडली गणेशोत्सव, छात्राओं ने संभाली डोर

राजस्थान केंद्रीय विवि मना रहा इको फ्रेंडली गणेशोत्सव, छात्राओं ने संभाली डोरराजस्थान केंद्रीय विवि मना रहा इको फ्रेंडली गणेशोत्सव, छात्राओं ने संभाली डोर

सारे देश में गणेश उत्सव धूमधाम से मनाया जा रहा है, पर राजस्थान के इकलौते केंद्रीय विश्वविद्यालय की बात ही अलग है। परिसर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर में मनाए जा रहे गणेशोत्सव में स्थापना से लेकर विसर्जन तक की पूरी बागडोर संभालने का संकल्प इस बार छात्राओं ने लिया है। स्थापना के समय होने वाले यज्ञ में मंत्रोच्चारण से लेकर आहुति तक का सारा कार्य इन छात्राओं द्वारा ही संपन्न किया जाएगा।

छात्राओं का कहना है कि विदेशी आक्रमणों के दौर में हमारी अनेक परंपराओं से महिलाओं को दूरी बनानी पड़ी। देश को स्वाधीन हुए 78 वर्ष हो गए हैं, अब समय आ गया है अपनी गौरवशाली परंपराओं की ओर लौटने का और इस देश में स्व-तंत्र लाने का। यह कार्य तभी संभव होगा, जब महिलाएं कदम से कदम मिलाकर राष्ट्र और समाज को आगे बढ़ाने वाले कार्यों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगी।

विश्वविद्यालय में मनाए जा रहे गणेश उत्सव की एक और विशेष बात है कि यह पूरी तरह इको फ्रेंडली तरीके से मनाया जा रहा है। मिट्टी की गणेश मूर्ति छात्राओं ने स्वयं बनाई है। उत्सव से विसर्जन तक हर दिन अलग अलग कार्यक्रम यज्ञ, भजन, संध्या, दीप यज्ञ आदि आयोजित किए जाएंगे, जिनका नेतृत्व भी विश्वविद्यालय की छात्राएं ही करेंगी।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *