जल संकट से निपटने के लिए किसान उन्नत सिंचाई विधियों एवं संसाधनों को अपनाएं- किसान संघ

जल संकट से निपटने के लिए किसान उन्नत सिंचाई विधियों एवं संसाधनों को अपनाएं- किसान संघ

• शंकरलाल दूसरी बार बने प्रांत अध्यक्ष, अंबालाल शर्मा प्रांत महामंत्री निर्वाचित

• भारतीय किसान संघ के प्रांतीय अधिवेशन का समापन

झालावाड़, 9 सितंबर। भारतीय किसान संघ के तीन दिवसीय प्रांतीय अधिवेशन का सोमवार को महाराजा हरिश्चन्द्र कृषि उपज मंडी झालरापाटन में सम्पन्न हुआ। इस दौरान राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री गजेंद्र सिंह तथा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह शंकर लाल ने संबोधित किया। तीन दिवसीय अधिवेशन में चर्चा और वार्ता के आधार पर दो प्रस्ताव पारित किए गए। वहीं त्रिवार्षिक चुनावों में प्रान्त अध्यक्ष के रुप शंकरलाल नागर तथा प्रान्त महामंत्री अंबालाल शर्मा को निर्वाचित किया गया। भारतीय किसान संघ के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष राजेन्द्र पालीवाल निर्वाचन अधिकारी के रूप में उपस्थित रहे।

प्रान्त प्रचार प्रमुख आशीष मेहता ने बताया कि अधिवेशन में पहला प्रस्ताव दुग्ध उत्पादों की गुणवत्ता एवं स्वास्थ्य को लेकर था। प्रस्ताव में कहा गया कि आज के समय में उपलब्ध दुधारू पशुओं की तुलना में कई गुना अधिक मात्रा में दूध, दही, पनीर, मावा एवं अन्य दुग्ध उत्पाद बाजार में उपलब्ध हैं। यह उत्पाद सिंथेटिक दूध और मिलावट के साथ दोषपूर्ण विधियों से बनाकर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिनसे स्वास्थ्य खराब हो रहा है। इन प्रवृत्तियों को रोकने के लिए सरकार द्वारा कठोर कार्रवाई की जाने की आवश्यकता है। इस हेतु सामाजिक स्तर पर जन जागरण की आवश्यकता है।

दूसरे प्रस्ताव में हर खेत को सिंचाई का जल उपलब्ध कराने की मांग की गई। जिसमें कहा गया कि खेती का मूल आधार भूमि और जल है। जल की कमी या उसके उपलब्ध न होने पर खेती संभव नहीं है। आज भी राजस्थान की अधिकांश कृषि भूमि पर जल की उपलब्धता सुनिश्चित नहीं है। किसान के खेत को सिंचाई जल पहुंचाने के लिए वृहद, मध्यम, छोटी स्थानीय सिंचाई परियोजनाएं बनाई जानी चाहिए। वर्षा जल के संचय, भूजल पुनर्भरण की व्यवस्था होनी चाहिए। भारतीय किसान संघ किसानों से अपेक्षा करता है कि कृषि वैज्ञानिकों द्वारा सुझाई उन्नत सिंचाई विधियों एवं संसाधनों को अपनाए।

21 सदस्यीय नवीन कार्यकारिणी की घोषणा
अध्यक्ष और महामंत्री की सहमति से 21 सदस्यीय कार्यकारिणी की घोषणा की गई। जिसमें कोषाध्यक्ष प्रकाश मेहता, कार्यालय मंत्री नटवर कलाल, उपाध्यक्ष रणछोड़ पाटीदार, सोहन माली, विक्रम सिरोया, मंत्री जगदीश खाती, ओमप्रकाश आमेटा, राजेश शर्मा, युवा प्रमुख कालूराम कुमावत, जैविक प्रमुख गोपाल खटकड़, प्रचार प्रमुख आशीष मेहता महिला प्रमुख रजनी नागर, डेयरी प्रमुख किशन पाटीदार, विपणन प्रमुख घनश्याम मीणा, विधि प्रमुख भागूलाल गुर्जर, बीज प्रमुख डॉ. कपिल आमेटा, राजस्व प्रमुख दिनेश पाटीदार, सहकारिता प्रमुख फूलचंद पारगी, संगठन मंत्री परमानन्द ,कोटा सहमंत्री मुकेश मेहर को बनाया गया है।

 

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *