कंटेंट बनाते समय हमारे मस्तिष्क में भारत की छवि हो : मनोज कुमार

कंटेंट बनाते समय हमारे मस्तिष्क में भारत की छवि हो: क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोज कुमार

कंटेंट बनाते समय हमारे मस्तिष्क में भारत की छवि हो: क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोज कुमारकंटेंट बनाते समय हमारे मस्तिष्क में भारत की छवि हो

चित्तौड़। संघ के प्रचार विभाग द्वारा भारतीय सेना दिवस पर सोशल मीडिया कंटेंट कॉन्ट्रीब्यूटर समिट का आयोजन किया गया।

समिट का आरम्भ भारतीय सेना पर आधारित डॉक्यूमेन्ट्री की स्क्रीनिंग कर वीर सैनिकों को नमन कर किया गया।

इसके उपरांत सोशल मीडिया कॉन्ट्रीब्यूटर्स ने अपना विस्तृत परिचय करवाते हुए डिजिटल क्षेत्र के अनुभव साझा किए। प्रो. अमिताभ ने फिल्म सोसायटी अरावली मोशन की जानकारी दी।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए अपने उद्बोधन में क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोज कुमार ने कहा कि कंटेंट बनाते समय हमारे मस्तिष्क में भारत की छवि होनी चाहिए। समाज को प्रभावित करने की अपनी क्षमता का उपयोग व्यक्ति हित के साथ देशहित में भी होना चाहिए। इसके लिए किसी मंच की आवश्यकता नहीं है, बल्कि हम अपनी पहचान को स्वतंत्र रखते हुए भी अपना योगदान दे सकते हैं।

इससे पूर्व आयोजित प्रश्नोत्तर के खुले सत्र में संघ के लक्ष्य, कार्यपद्धति एवं विचार से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देते हुए क्षेत्र प्रचार प्रमुख ने कहा कि जो भारत भूमि को माता मानकर प्रेम करता है, संघ उन सभी को हिन्दू मानता है और वे सभी संघ से जुड़ सकते हैं।

समिट में प्रांत प्रचार प्रमुख राजेन्द्र लालवानी, फिल्म आयाम प्रमुख प्रो. अमिताभ, सह प्रचार प्रमुख शिव कुमावत, डॉ. सुनील खटीक सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

समिट में परिधि भटनागर, कमल, आरोही, शक्ति सिंह, हर्षवर्धन, योगेश, रेणुका सहित 41 सोशल मीडिया कॉन्ट्रीब्यूटर्स की उपस्थिति रही। सभी का आभार प्रियंका ने व्यक्त किया। समिट का संयोजन डॉ. सुनील ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *