CAA लागू होने के बाद राजस्थान में 17 पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता

CAA लागू होने के बाद राजस्थान में 17 पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता

CAA लागू होने के बाद राजस्थान में 17 पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकताCAA लागू होने के बाद राजस्थान में 17 पाक विस्थापितों को मिली भारतीय नागरिकता

11 मार्च को देश में CAA लागू हो गया। इससे पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में मजहबी उत्पीड़न के शिकार अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता मिलने की राह खुल गई। शुक्रवार (15 मार्च) को राजस्थान के जयपुर व जैसलमेर में 17 पाक विस्थापितों को भारत की नागरिकता दी गई। इनमें 11 जैसलमेर व 6 जयपुर में रह रहे थे।

जैसलमेर में नागरिकता प्राप्त करने वालों में मोती, लाछा, एक वृद्धा, अनिमा, अर्जुनदास, मरियम, नामा व उसका 12 वर्षीय पुत्र केंकू, सवीर, सुल्तान तथा ओरामाई सम्मिलित हैं। अब इन्हें भारत के आम नागरिक की तरह सरकार की सभी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

वहीं जयपुर में प्रेमलता, संजय राम, बेझल, जजराज, केकू माई, गोमंदराम आदि को नागरिकता प्रमाण पत्र दिए गए।

ये सभी पाक विस्थापित 2010 में भारत आए थे। भारतीय नागरिकता मिलने पर  प्रेमलता ने कहा कि हम सब इस कानून से बहुत प्रसन्न हैं।

जयपुर एसडीएम शेफाली कुशवाहा ने जानकारी देते हुए कहा कि नागरिकता कानून लागू होने के बाद अब तक 319 आवेदकों को नागरिकता दी जा चुकी है।

वहीं जैसलमेर के सीमांत लोक संगठन के जिलाध्यक्ष दिलीपसिंह ने बताया कि वर्ष 2016 से लेकर शुक्रवार तक कुल 55 लोगों को जैसलमेर जिला प्रशासन की ओर से भारतीय नागरिकता के प्रमाण पत्र प्रदान किए जा चुके हैं।

अब 31 दिसम्बर, 2014 की कट ऑफ डेट के बाद भी भारत आए विस्थापितों को नागरिकता देने की मांग उठ रही है। क्योंकि पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश में आज भी अल्पसंख्यकों का मजहबी उत्पीड़न हो रहा है।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *