आदर्श शिक्षा परिषद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

आदर्श शिक्षा परिषद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

आदर्श शिक्षा परिषद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजनआदर्श शिक्षा परिषद कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

जयपुर, 30 मार्च। आदर्श शिक्षा परिषद (विद्या भारती) कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन शनिवार को अंबाबाड़ी उच्च माध्यमिक बालिका आदर्श विद्या मंदिर में संपन्न हुआ। कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक बाबूलाल ने अपने उद्बोधन में 2047 के भारत की संकल्पना के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि भारत वसुधैव कुटुंबकम, सर्वे भवंतु सुखिनः सर्वे संतु निरामया की अवधारणा को साकार करते हुए श्रेष्ठ एवं विकसित राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ रहा है। देश अपनी संस्कृति, स्व के भाव को आगे बढ़ाते हुए दुनिया में अपनी पहचान बना रहा है। इस कार्य में विद्या भारती आदर्श शिक्षा परिषद समिति शिक्षा के रूप में राष्ट्र निर्माण का श्रेष्ठ कार्य कर रही है।

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि राष्ट्र सेविका समिति क्षेत्र कार्यवाहिका प्रमिला ने बालिका शिक्षा के महत्व एवं नारी सशक्तिकरण में विद्या भारती एवं राष्ट्र सेविका समिति के कार्यों के बारे में विस्तार से अपनी बात रखी।

राजस्थान क्षेत्र सह कार्यवाह गेंदालाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ एवं संघ संस्थापक डॉक्टर केशव राव बलिराम हेडगेवार के जीवन एवं उनके द्वारा लिए गए संकल्प के बारे में बताते हुए कहा कि विश्व गुरु, सशक्त एवं अखंड भारत का जो सपना डॉक्टर हेडगेवार ने 1925 में देखा था, वह हमें आज साकार होता हुआ दिखाई दे रहा है।

महानगर उपाध्यक्ष केके भाटिया ने कार्यक्रम में आए सभी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर जयपुर महानगर में आदर्श शिक्षा परिषद द्वारा संचालित विद्यालयों के विकास हेतु सहयोग करने वाले भामाशाहों का सम्मान भी किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *