शीर्ष डगर पर हमारी मातृभाषा ‘हिन्दी’

जयपुर। ये गौरव का क्षण है कि हमारी मातृभाषा ‘हिन्दी’ शीर्ष डगर पर है। अमेरिका की लैंग्वेज लर्निंग ऐप डुओलिंगो ने अपनी वार्षिक वैश्विक भाषा रिपोर्ट 2023 जारी की है। इसके अनुसार हिंदी भाषा जो 2022 में 10वें स्थान पर थी अब दो पायदान ऊपर चढ़कर आठवें स्थान पर पहुंच गई है। इसमें अंग्रेजी को 122 देशों में सीखने के लिए प्रथम स्थान पर रखा गया है।
डुओलिंगो के अनुसार विश्व में हिंदी दूसरी सबसे लोकप्रिय भाषा के रूप में प्रमुख स्थान रखती है। जहां तक भाषाओं की बात है ये विविध संस्कृतियों को समझने और सार्थक संबंधों को बढ़ावा देने का काम करती हैं।

भाषा सीखने के प्रति बढ़ रहा उत्साह—
भाषाएं सीखने के प्रति पूरे विश्व के लोगों में बहुत उत्साह देखा जा रहा है। इसे प्राथमिकता के रूप में लिया जा रहा हैं। लगभग 64 प्रतिशत भारतीयों ने इसे प्राथमिकता देने का संकल्प भी लिया है। जबकि भारतीय शिक्षा में अंग्रेजी को अधिक महत्व मिल रहा है।

एक तथ्य ये भी—

लैंग्वेज रिपोर्ट के अनुसार डुओलिंगों ऐप पर भाषा सीखने में लगभग डेढ़ अरब घंटे व्यतीत हुए और 2023 में विश्वभर में 32 मिलियन से अधिक लोगों ने एक से अधिक भाषाएं सीखी। जबकि 8.4 मिलियन से अधिक शिक्षार्थी ऐप पर सक्रिय रूप से ‘हिंदी’ सीख रहे हैं। डुओलिंगो पर अंग्रेजी सीखने वाले 40 प्रतिशत ने लैंग्वेज स्टडी के लिए शिक्षा को अपनी प्राथमिक प्रेरणा बताया। इसके अतिरिक्त भारत में अंग्रेजी सीखने वालों ने प्रतिदिन सबसे अधिक पाठ पूरे किए।

दस सबसे लोकप्रिय भाषाएं—

ऐप पर सबसे अधिक लोकप्रिय दस चुनिंदा भाषाएं जिनमें अंग्रेजी, स्पेनिश, फ्रेंच, जर्मन, जापानी, कोरियाई, इटालियन, हिन्दी, चीनी और पुर्तगाली शामिल हैं।
उल्लेखनीय है कि डुओलिंगो एक लैंग्वेज लर्निंग प्लेटफॉर्म हैं। जिसमें भाषा सीखने की वेबसाइट और ऐप्लिकेशन है। साथ ही इसमें डिजिटल परीक्षा के अलावा 22 भाषाओं में 90 विभिन्न भाषा पाठ्यक्रम भी शामिल हैं। इस ऐप के विश्वभर में 30 करोड़ से अधिक पंजीकृत उपयोगकर्ता हैं।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *