पाथेय कण के श्रीराम जन्मभूमि विशेषांक व कैलेंडर का विमोचन

पाथेय कण के श्रीराम जन्मभूमि विशेषांक व कैलेंडर का विमोचन

पाथेय कण के श्रीराम जन्मभूमि विशेषांक व कैलेंडर का विमोचन

जयपुर 18 फरवरी। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविन्द देव गिरि महाराज ने जयपुर में आयोजित अखिल भारतीय संत सम्मलेन कार्यक्रम में पाथेयकण पत्रिका के ‘श्रीराम जन्मभूमि विशेषांक’ एवं श्रीराम लला विग्रह कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्व हिन्दू परिषद् के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार ने कहा कि यह विशेषांक संग्रहणीय एवं पठनीय है। इसे अवश्य पढ़ें। विशेषांक राम जन्मभूमि आंदोलन, संघर्ष से लेकर सिद्धि स्वरूप मंदिर की स्थापना तक की विभिन्न गतिविधियों को पाठकों के समक्ष विस्तार से प्रस्तुत करता है। इस विशेषांक के साथ ही पाथेय कण संस्थान लगभग डेढ़ लाख परिवारों को श्रीराम लला विग्रह कैलेंडर वितरित करेगा। सभी पाथेय कण सदस्यों को यह कैलेंडर भेंट स्वरूप उपलब्ध करवाया जाएगा। इसे बीकाजी कंपनी और पाथेय कण के संयुक्त तत्वावधान में प्रकाशित किया गया है।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *