मतदान अपना कर्तव्य है और अधिकार भी- सरसंघचालक

मतदान अपना कर्तव्य है और अधिकार भी- सरसंघचालक

मतदान अपना कर्तव्य है और अधिकार भी- सरसंघचालकमतदान अपना कर्तव्य है और अधिकार भी- सरसंघचालक

नागपुर। लोकतंत्र के महापर्व में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने भी 19 अप्रैल को अपने मताधिकार का उपयोग किया। उन्होंने नागपुर में मतदान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मतदान अपना कर्तव्य है और अधिकार भी है। मतदान से हम एक तरह से अपने देश का पांच वर्ष के लिए भविष्य निर्धारित करते हैं। इसलिए देश के हित को ध्यान में रखकर सब लोगों को मतदान करना चाहिए। अपना विचार स्वयं करके मतदान करना चाहिए।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारिणी के सदस्य भैयाजी जोशी ने मताधिकार का उपयोग करने के पश्चात कहा कि संविधान ने हमें मतदान का अधिकार दिया है, लोकतंत्र में जनता को अपने अधिकार का उपयोग करना चाहिए।

भैय्याजी जोशी ने किया मतदान

अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने कहा कि जनता बहुत अधिक जागृत है, राष्ट्र के विषयों का विचार कर मतदान करती है।

सुनील आंबेकर ने किया मतदान

राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांतक्का ने नागपुर में मतदान कर्तव्य पूर्ण किया। साथ में पूर्व प्रमुख संचालिका प्रमिला ताई मेढे, सह कार्यवाहिका चित्रा ताई जोशी ने भी अपने अधिकार का उपयोग किया।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *