कला प्रस्तुति के माध्यम से संस्कार भारती दिल्ली प्रान्त ने किया भारतीय नववर्ष का स्वागत

कला प्रस्तुति के माध्यम से संस्कार भारती दिल्ली प्रान्त ने किया "भारतीय नववर्ष" का स्वागत

कला प्रस्तुति के माध्यम से संस्कार भारती दिल्ली प्रान्त ने किया "भारतीय नववर्ष" का स्वागत

नई दिल्ली 2 अप्रैल 2022। चैत्र माह की प्रतिपदा, भारतीय नववर्ष के अवसर पर संस्कार भारती एवं सेवा भारती दिल्ली प्रान्त द्वारा झंडेवाला मंदिर प्रांगण के डीडीए पार्क में वर्ष प्रतिपदा शुभारंभ समारोह आयोजित किया गया।  कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि कश्मीरी लाल (राष्ट्रीय संगठक, स्वदेशी जागरण मंच), अभिजीत गोखले (अखिल भारतीय संगठन मंत्री संस्कार भारती), सुशील गुप्ता (महामंत्री सेवाभारती दिल्ली प्रान्त), अशोक तिवारी (अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य संस्कार भारती), डॉ. एसके मल्होत्रा (कमिश्नर भारत सरकार कृषि मंत्रालय) के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

वर्ष प्रतिपदा समारोह का शुभारंभ प्रभात वेला राग भैरव की संगीत प्रस्तुति के साथ अविनाश त्यागी एवं समूह द्वारा की गयी, तदुपरान्त पद्मभूषण सरोजा वैद्यनाथन के वरिष्ठ शिष्यों द्वारा भगवान शिव में महिमा “अंगिकम भुवनम”, आदि शंकराचार्य रचित “काल भैरव अष्टक” एवं देवी स्तुति “अयि गिरि नन्दिनी नन्दिती” पर आधारित नृत्य प्रस्तुति दी गई।  नाट्य विधा से अवतार साहनी के संयोजन  में नाटक सुदामा का मंचन किया गया, प्रख्यात कवि “विनय विनम्र” द्वारा नववर्ष के उल्लास एवं स्वागत पर आधारित कविता ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कला प्रस्तुति के माध्यम से संस्कार भारती दिल्ली प्रान्त ने किया "भारतीय नववर्ष" का स्वागत

ज्ञात हो चित्रकार जितेंद्र कुमार ‘समूह’ ने 900 वर्ग फुट चट्टानों पर अमृत महोत्सव आधारित स्वतंत्रता सेनानियों (झांसी की रानी, सुभाष चंद्र बोस, शिवजी, विवेकानंद, भगत सिंह आदि) के चित्रों को बनाकर उक्त उपवन को रमणीय स्थल में परिवर्तित कर दिया है। उल्लेखनीय है सेवा भारती और झंडेवाला देवी मंदिर द्वारा दिल्ली के फैज रोड पर 12 एकड़ की इस परित्यक्त भूमि के सौंदर्यीकरण के बाद अब आम नागरिकों हेतु खोल दिया गया है।

सेवा भारती और संस्कार भारती द्वारा वर्ष प्रतिपदा के शुभारंभ समारोह के सफल आयोजन पर बधाई देते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्वदेशी जागरण मंच के राष्ट्रीय संगठक कश्मीरी लाल ने कहा “आज  कला अर्थोपार्जन  हेतु उत्कृष्ट स्रोत के रूप में नए आयाम स्थापित कर रहा है जिसमें कलाकार विशेषकर युवा वर्ग, भारत की संस्कृति के संवर्धन एवं संयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।”

समारोह में सामूहिक रूप से सूर्य देव को अर्घ्य देकर वर्ष का शुभारंभ किया गया। वर्ष प्रतिपदा शुभारंभ समारोह का सञ्चालन संस्कार भारती दिल्ली प्रान्त कार्यकारी अध्यक्ष प्रभातकुमार द्वारा किया गया। अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य सुबोध शर्मा, दिल्ली प्रान्त महामंत्री भूपेंद्र कौशिक, कोषाध्यक्ष महेंद्र गुप्ता, पूर्व अध्यक्ष दिल्ली प्रान्त राजेश चेतन सहित  नरेंद्र शर्मा, रेखा गुप्ता, प्रतिबिम्ब शर्मा  आदि  अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *