साबरमती से शुरू हुई दांडी यात्रा में राजस्थान से 6 लोग शामिल हुए

साबरमती से शुरू हुई दांडी यात्रा में राजस्थान से 6 लोग शामिल हुए

साबरमती से शुरू हुई दांडी यात्रा में राजस्थान से 6 लोग शामिल हुए

  • प्रधानमंत्री ने दिखाई हरी झंडी
  • राजस्थान के 6 सदस्य नड़ियाद तक रहेंगे शामिल

उदयपुर, 13 मार्च। स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित अमृत महोत्सव समारोह का शुक्रवार को प्रधानमंत्री ने उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने साबरमती आश्रम से नवसारी दांडी तक जाने वाले 81 पदयात्रियों को झंडी दिखाकर रवाना किया।

साबरमती से शुरू हुई इस दांडी यात्रा में राजस्थान से 6 लोग शामिल हुए, जिनमें उदयपुर से सामाजिक – राजनीतिक कार्यकर्ता मनोज जोशी, भारतीय जनता मजदूर मोर्चा के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र शर्मा व उनकी पत्नी पूजा शर्मा, जयपुर से चंद्रशेखर सेन, झालावाड़ से ब्रजेन्द्र सिंह तंवर तथा अलवर से यादराम शामिल हैं।

साबरमती से शुरू हुई दांडी यात्रा में राजस्थान से 6 लोग शामिल हुए

उदयपुर से साबरमती गए मनोज जोशी ने बताया कि सभी का चयन भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय की ओर से किया गया व मंत्रालय ने उनके आने-जाने का कार्यक्रम निर्धारित किया। वे उदयपुर से 11 मार्च को वायुयान से अहमदाबाद के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि इससे पूर्व 2013 में साध्वी उमा भारती के नेतृत्व में गंगा समग्र अभियान के अंतर्गत गंगासागर से गंगोत्री तक यात्रा में भी जोशी शामिल हुए थे। जोशी ने बताया कि मार्ग में जहां-जहां राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने विश्राम किया था, वहां-वहां इस दांडी यात्रा का भी स्वागत किया गया। वहां की सेवा समितियों ने सूत की माला पहना कर व पुष्पवर्षा कर पदयात्रियों का स्वागत किया।

उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी ने 1930 में ऐतिहासिक दांडी यात्रा की थी। साबरमती से शुरू हुई पदयात्रा में बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर सहित कई मंत्री, विधायक व सामाजिक कार्यकर्ता भाग ले रहे हैं।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *