रंग बिरंगे पुष्पों से सजा उदयपुर का प्रताप गौरव केंद्र

रंग बिरंगे पुष्पों से सजा उदयपुर का प्रताप गौरव केंद्र

रंग बिरंगे पुष्पों से सजा उदयपुर का प्रताप गौरव केंद्र

उदयपुर, 14 फरवरी। उदयपुर का प्रताप गौरव केंद्र राष्ट्रीय तीर्थ शनिवार को फूलों की भीनी भीनी खूशबू से महक उठा। रंग-बिरंगे फूलों की क्यारियों को देखने वालों के मन प्रफुल्लित हो उठे। मौका था वहॉं शुरू हुई पुष्प प्रदर्शनी का। प्रताप गौरव केंद्र राष्ट्रीय तीर्थ मे पुष्प प्रदर्शनी का उद्घाटन लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने मोली खोलकर किया। शुभारंभ करने के पश्चात अतिथि लक्ष्यराज सिंह मेवाड़, सेवानिवृत्त आईएफएस इन्द्रपाल सिंह मथारू, वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप समिति के अध्यक्ष बीएल चौधरी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्र प्रचारक प्रमुख श्रीवर्धन ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित किया। तत्पश्चात प्रताप गौरव केंद्र के निदेशक अनुराग सक्सेना ने केन्द्र का परिचय कराते हुए कहा कि कोरोना काल के पश्चात केन्द्र में सामाजिक सरोकार को इंगित करता यह पुष्प प्रदर्शनी का पहला कार्यक्रम है।

इस मौके पर लक्ष्यराज सिंह मेवाड़ ने कहा कि उदयपुर का नाम, मेवाड़ का नाम भारत ही नहीं विश्व में रोशन करने का कार्य उदयपुरवासियों ने किया। सुन्दर उदयपुर बनाने का पैगाम, इंसानियत का पैगाम हमारे यहां के युवाओं ने दिया है जो हमारी ताकत है।

इस अवसर पर प्रो. बीएल चौधरी ने कहा कि महाराणा प्रताप चाहते तो अपना जीवन आमोद प्रमोद मे व्यतीत कर सकते थे परन्तु उन्होंने अकबर की अधीनता स्वीकार न करते हुए स्वाभिमान से जीने का समाज को संदेश दिया।

श्रीवर्धन ने कहा कि जो देश समाज के लिए कुछ कार्य करता है, दुनिया उसे याद करती है। सपूत वह होता है जो अपने पूर्वजों की संपत्ति को बढ़ाए। महाराणा प्रताप ने अकबर के सामने सिर न झुकाते हुए मेवाड़ के आन-बान-शान की रक्षा की। पैसे से कोई बड़ा नहीं होता।

अतिथि इन्द्रपाल सिंह मथारू ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण करना हमारा नैतिक दायित्व है। जिस तरह पुष्प की खुशबू पूरे वातावरण को सुगंधित कर देती है, उसी प्रकार हम भी अपने व्यवहार से सभी को आनन्द से सराबोर करें।

रंग बिरंगे फूलों से सजा केन्द्र, सेल्फी की होड़

प्रताप गौरव केंद्र परिसर को आकर्षक रंग बिरंगे पुष्पों से सुसज्जित किया गया है। तरह-तरह के फूल सभी के मन को प्रफुल्लित कर मन को आनन्द से सराबोर कर रहे हैं। यहां आने वाले पर्यटक विभिन्न फूलो के बीच सेल्फी खींचकर अपनी यादों को संजोया। फूड कोर्ट पर भी पर्यटक चटखारे लेते नजर आए। पुष्प प्रदर्शनी के दौरान पर्यटकों ने प्रताप प्रतिमा तक जाने की उत्सुकता दिखाई।

पुष्प प्रदर्शनी प्रताप गौरव केंद्र

प्रताप प्रतिमा तक जाना 3 दिन निशुल्क

शहरवासियो की बेहद मांग पर प्रताप प्रतिमा तक जाने के लिए पुष्प प्रदर्शनी चलने तक प्रताप प्रतिमा तक जाने के शुल्क को हटा दिया गया है। पुष्प प्रदर्शनी देखने आने वाले शाम 7.30 बजे तक पुष्प प्रदर्शनी देख सकते हैं।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *