वीरपत्ता मूर्ति स्थापना दिवस पर आमेट ने किया इतिहास पुरुष को नमन
![वीरपत्ता मूर्ति स्थापना दिवस पर आमेट ने किया इतिहास पुरुष को नमन](https://patheykan.com/wp-content/uploads/2020/07/622C33DC-B007-48BC-AC78-C80B23ED4FE1-1024x768.jpeg)
वीरपत्ता मूर्ति स्थापना दिवस पर आमेट ने अपने इतिहास पुरुष को नमन किया। आमेट नगर के वीरपत्ता सर्किल पर मूर्ति स्थापना की 5वीं वर्षगांठ पर सोमवार को नगरवासियों ने वीरपत्ता को पुष्पांजलि अर्पित कर याद किया। वीरवर पत्ता गौरव संस्थान के तत्वावधान में प्रातः 8 बजे सर्किल पर रंगोली सजाई गई फिर प्रतिमा पर माल्यार्पण कर भगवा ध्वज लगाया गया।
उल्लेखनीय है कि हर वर्ष इस तिथि को इतिहास विषय पर गोष्ठी व्याख्यान आदि का आयोजन किया जाता है। लेकिन इस वर्ष कोरोना महामारी के चलते अन्य आयोजन स्थगित कर दिए गए। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष कैलाश मेवाड़ा, ज्ञान सिंह चुंडावत, पुष्पेन्द्र सिंह चुंडावत, मदन लाल पुरोहित सहित वीरवर पत्ता गौरव संस्थान के सदस्य एवं नगरवासी उपस्थित थे।