विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजनविश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
उदयपुर। द जील मार्शल आर्ट एंड फिटनेस प्वाइंट एवं पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उदयपुर महानगर के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्लोगन, चित्रकला व विचार अभिव्यक्ति प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता सम्पन्न हुई। साथ ही अर्थ ब्रिगेड फाउंडेशन के सौजन्य से परिंडे भी बांटे गए।
विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण गतिविधि चित्तौड़ प्रांत के प्रांत संयोजक कार्तिकेय नागर ने बतौर अतिथि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यदि हमें पर्यावरण का संरक्षण करना आ गया तो हम भारत का वैभव प्राप्त कर लेंगे। पर्यावरण का अर्थ है जल, जमीन, जंगल, जन और जानवर अगर सब का संतुलन। हमें पेड़ लगाने हैं तो पानी को भी बचाना है। साथ ही हमें पॉलिथीन का उपयोग भी बंद करना होगा।
प्रतियोगिता में बच्चों ने पर्यावरण बचाने, जल बचाने, प्रकृति का संरक्षण करने, अधिक से अधिक पौधारोपण करने, नदी नालों को साफ रखने जैसे संदेशों को पेपर पर अभिव्यक्त किया। उन्होंने अपने मन की भावनाओं को चित्रों एवं रंगों के माध्यम से पोस्टर पर उतारा।
विभिन्न प्रतियोगिताओं का परिणाम घोषित करते हुए पर्यावरण संरक्षण गतिविधि उदयपुर महानगर संयोजक मनीष मेघवाल ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता में प्रसून मीणा, प्रियोम टड़ावत, हिमांक पुजारी, भूविका शर्मा, भूमिका वर्मा ने स्थान प्राप्त किया। स्लोगन प्रतियोगिता में युग पानेरी, तुषार मंडोवरा, प्रयाग पुजारी, भव्य जैन, दिविजा माहेश्वरी ने स्थान प्राप्त कियाl इसी प्रकार विचार अभिव्यक्ति प्रस्तुतीकरण के अंतर्गत मेहुल सेन ने पेड़ हमारे मित्र, प्रीति सैनी ने पॉलिथीन का उपयोग नहीं और प्रसून मीणा ने पानी का अपव्यय रोको थीम पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में विशेष बात यह रही कि प्रतियोगिताओं में स्थान पाने वाले सभी बच्चों को पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया बच्चों ने भी उन पौधों की सार संभाल करने का वचन दिया।
मेघवाल ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण गतिविधि के अंतर्गत एक पेड़ देश के नाम अभियान संपूर्ण भारतवर्ष में चल रहा है। बीजारोपण से वृक्षारोपण कार्यक्रम के अंतर्गत सभी बच्चों ने मिट्टी से भरे कुल्हड़ में बीज बोए। इस अवसर पर बच्चों के अभिभावकों ने पर्यावरण के संदेश को इंगित करती हुई चित्रकला एवं स्लोगन प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बच्चों को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रफुल्ल सांवरिया ने किया।
विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन विश्व पर्यावरण दिवस पर चित्रकला एवं स्लोगन प्रतियोगिता का हुआ आयोजन
Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *