नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पारित होने पर राष्ट्र सेविका समिति ने जताया आभार

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पारित होने पर राष्ट्र सेविका समिति ने जताया आभार

नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पारित होने पर राष्ट्र सेविका समिति ने जताया आभारनारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पारित होने पर राष्ट्र सेविका समिति ने जताया आभार

राष्ट्र सेविका समिति ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम 2023 पारित करने पर भारत सरकार व प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है। राष्ट्र सेविका समिति पूर्वी उत्तर प्रदेश की क्षेत्र प्रचारिका शशि ने कहा कि संसद व विधानसभाओं में महिलाओं को जो सुअवसर प्राप्त हो रहे हैं, यह महिलाओं के लिए गौरव का क्षण है। उन्होंने कहा कि आरक्षण प्रत्येक विषय का समाधान नहीं है, परंतु कुछ समय तक महिलाओं के सक्षमीकरण के लिए इसकी आवश्यकता है।

राष्ट्र सेविका समिति का विश्वास है कि आदि शक्ति के अनेक रूप जिसमें मां सरस्वती, मां लक्ष्मी और काली का प्रकटन होता है, उसकी अनुभूति हमें समय-समय पर होती है। उसी पद्धति से भविष्य में महिला सांसद एवं विधायक अपनी भूमिका का उत्कृष्ट पद्धति से निर्वहन करेंगी। स्वाधीनता के अमृतपर्व पर महलाओं को यह सुअवसर प्रदान करने के लिए भारत सरकार का अभिनंदन।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *