स्विटजरलैंड में बुर्के पर प्रतिबंध

स्विटजरलैंड में बुर्के पर प्रतिबंध

स्विटजरलैंड में बुर्के पर प्रतिबंधस्विटजरलैंड में बुर्के पर प्रतिबंध

स्विट्जरलैंड की संसद ने बुधवार को नए कानून को मान्यता प्रदान की। जिसके अन्तर्गत स्विट्जरलैंड में चेहरा ढंकने या बुर्के जैसे परिधान को पहनने पर प्रतिबंध लगाया गया है। संसद के निम्न सदन में बिल के पक्ष में 151 वोट पड़े और विरोध में 29 वोट डाले गए। स्विस संसद का उच्च सदन पहले ही इस बिल को मान्यता प्रदान कर चुका है। अब इसे संघीय तौर पर मान्यता दे दी गई है। कानून की अवहेलना करने पर 1,000 स्विस फ्रांक (लगभग 92,000 रुपये) तक का अर्थदंड लगाया जाएगा।

इस कानून के अंतर्गत सार्वजनिक स्थानों या पब्लिक एक्सेस वाले निजी स्थानों में, ऐसे परिधान जिसमें, “चेहरा दिखाई ना दे या पहचाना ना जा सके” प्रतिबंधित है।

जानकारी के अनुसार, स्विट्जरलैंड में 30% महिलाएं बुर्के का उपयोग करती हैं। देश की इस्लामिक सेंट्रल काउंसिल ने इस वोटिंग को मुस्लिम विरोधी भावनाओं का प्रसार बताया है।

स्विटजरलैंड की कुल जनसंख्या लगभग 90 लाख है। जिसमें 62.6% ईसाई और 5.4% मुस्लिम हैं। यहां लगभग 30% लोग ऐसे हैं जो कि किसी धर्म को नहीं मानते।

स्विटजरलैंड से पहले अन्य यूरोपीय देश जैसे – फ्रांस, बेल्जियम, ऑस्ट्रिया और नीदरलैंड भी बुर्के व इस प्रकार के परिधानों पर प्रतिबंध लगा चुके हैं। यूरोप के बाहर चीन और श्रीलंका में भी बुर्का प्रतिबंधित है।

सार्वजनिक स्थानों में बुर्का और नकाब प्रतिबंधित करने को लेकर स्विटजरलैंड के एक समूह “एगरकिनजेन” ने वर्ष 2016 में प्रयास किए थे। इसके पश्चात वर्ष 2021 में वोटिंग हुई। जनमत संग्रह के परिणामों को स्विट्जरलैंड की राष्ट्रवादी स्विस पार्टी ने कट्टरपंथी इस्लाम के विरुद्ध एक बड़ी जीत बताया था।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *