पाथेय कण संस्थान के चुनाव सम्पन्न

पाथेय कण संस्थान के चुनाव सम्पन्न
पाथेय कण संस्थान के चुनाव सम्पन्नपाथेय कण संस्थान के चुनाव सम्पन्न
जयपुर। पाथेय कण संस्थान के त्रैवार्षिक चुनाव पाथेय भवन मालवीय नगर में चुनाव अधिकारी हेमन्त सेठिया के नेतृत्व में सम्पन्न हुए। जिसमें प्रो. नन्द किशोर पाण्डेय संस्थान के अध्यक्ष, ओमप्रकाश उपाध्यक्ष, महेन्द्र सिंहल सचिव, रोहित प्रधान कोषाध्यक्ष और ज्ञानचन्द गोयल सह सचिव के रूप में सर्व सम्मति से निर्वाचित हुए।
अध्यक्ष प्रो. नंद किशोर पाण्डेय राजस्थान विश्वविद्यालय में कला संकाय में डीन के पद पर कार्यरत हैं। सचिव महेन्द्र सिंहल इससे पूर्व 23 वर्षों से संघ के प्रचार विभाग का कार्य देख रहे थे। वर्तमान में क्षेत्रीय कार्यकारिणी के सदस्य हैं। रामस्वरूप अग्रवाल, मेघराज खत्री, महावीर कुमावत, श्याम सिंह, डॉ. शुचि चौहान, अभिषेक सिंहल, महिपाल सिंह राठौड़, रामकिशोर अग्निहोत्री को संस्थान का सदस्य निर्वाचित किया गया।
उल्लेखनीय है कि पाथेय कण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सर्वाधिक प्रसार संख्या वाली जागरण पत्रिका है। वर्तमान में इसकी 1 लाख 25 हजार प्रतियां प्रकाशित हो रही हैं। राजस्थान के 20 हजार स्थानों के अतिरिक्त देश के सभी प्रांतों में एवं भारत से बाहर 14 देशों तक इस पत्रिका का प्रसार होता है।
Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *