बाढ़ प्रभावित वंचित परिवारों की सहायता के लिए सामने आयी सेवा भारती

बाढ़ प्रभावित वंचित परिवारों की सहायता के लिए सामने आयी सेवा भारती
बाढ़ प्रभावित वंचित परिवारों की सहायता के लिए सामने आयी सेवा भारतीबाढ़ प्रभावित वंचित परिवारों की सहायता के लिए सामने आयी सेवा भारती 
नई दिल्ली, 20 अगस्त। पहले बाढ़ और अब दिल्ली में फिर आई बारिश ने जनजीवन प्रभावित किया है। इस संकटकाल में, सेवा भारती बाढ़ से प्रभावित गरीब परिवारों की सहायता हेतु निरंतर प्रयत्नशील है।
स्कूली विद्यार्थियों की शिक्षा की चिंता करते हुए 18 अगस्त को सेवा भारती ने प्रभावित क्षेत्रों में विशेष शिविर आयोजित किए और बच्चों को स्कूल बैग, कॉपी, पेंसिल व आवश्यक वस्त्रादि वितरित किए।
सेवा भारती के 250 से अधिक कार्यकर्ताओं ने बाढ़ से प्रभावित स्थानों, जैसे सिग्नेचर ब्रिज, जैतपुर, मयूर विहार, यमुना खादर, बुराड़ी, गांधी नगर, यमुना बैंक, मजनू का टीला, शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन आदि में दिन-रात राहत कार्यों में योगदान दिया। सेवा भारती द्वारा लगाए शिविरों में पीड़ित परिवारों के लिए आहार, पानी, दवाई, बच्चों के लिए दूध आदि की निशुल्क समुचित व्यवस्था की गई।
सेवा भारती के दिल्ली प्रान्त महामंत्री, सुशील गुप्ता ने बताया कि सेवा भारती नर सेवा, नारायण सेवा को मूल मंत्र मानकर पिछले चार दशकों से भी अधिक समय से वंचित उपेक्षित समाज के बीच कार्य कर रही है। उसी कड़ी में यह एक छोटा सा प्रयास है। उन्होंने कहा, “कि  सेवा भारती सक्षम और वंचित परिवारों को एक साथ लाने का काम करती है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा से वंचित बच्चों के भविष्य की सुरक्षा के लिए सामाजिक जिम्मेदारी आवश्यक है। समाज का कोई भी वर्ग पीछे न रहे और कदम ताल करते हुए एक स्वर में देश को आगे ले जाने में अपनी भूमिका निभा सके, सेवा भारती इसके लिए निरंतर प्रयासरत है।
सेवा भारती ने सिग्नेचर ब्रिज के पास स्थित शिविरों में पाकिस्तान से आए हिन्दू शरणार्थी परिवारों के पुनर्वास, रोजगार दिलाने आदि में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
यह प्रयास सेवा भारती की सामाजिक जिम्मेदारी और सेवा भाव की उच्चतम प्रतिबद्धता का परिचायक है, जो किसी भी समय, किसी भी स्थान पर प्रभावित लोगों को उनकी आवश्यकता की पूर्ति हेतु सदैव तैयार रहती है।
Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *