भारतीयता में पोषित फिल्म अंग्रेजी मीडियम


13 फरवरी, 2020 को सिनेमाघरों में प्रदर्शित फ़िल्म ‘अंग्रेज़ी मीडियम’ एक बड़ी होती बेटी के सपनों और भारतीय संस्कृति में रचे-बसे पिता की परवरिश के इर्द-गिर्द घूमती है। होमी अदजानिया के निर्देशन में बनी फ़िल्म उदयपुर में रहने वाले चम्पक बंसल (इरफ़ान खान) और उसकी बेटी तारिका ( राधिका मदान) के खट्टे-मीठे रिश्तों की कहानी है। तारिका बचपन से विदेश जाने का सपना संजोये हुए है। पढ़ने में सामान्य होने पर भी अपने सपने के लिए दिन-रात एक करती है। पर जब भ्रष्ट शिक्षा तंत्र उसके सपनों के आड़े आता है, तो एक पिता तन-मन-धन से उसे लन्दन भेजने के लिए जुट जाता है। फ़िल्म में भारतीय संस्कृति के आधारभूत सौंदर्य को दर्शाया गया है, जहाँ परिवार आवश्यकता के समय सभी मतभेदों को भूल एक साथ जुड़ जाता है। चम्पक का चचेरा भाई गोपी (दीपक डोबरियाल) इस संघर्ष में चम्पक का हनुमान बनता है। लन्दन पहुंच कर पश्चिमी संस्कृति के नशे में डूबी बेटी से निराश हुआ चम्पक अपनी बिन मांगे मदद करने की आदत को भुला नहीं पाता और अनजाने एक अप्रवासी माँ-बेटी को भारतीय संस्कृति में रिश्तों की अहमियत को समझाता है। अंत में खोखली पश्चिमी संस्कृति को छोड़ तारिका भारत लौटती है। करीना कपूर, डिम्पल कपाड़िया, पंकज त्रिपाठी, रणवीर शौरी और कीकू शारदा जैसे मंझे हुए कलाकार अपनी संक्षिप्त भूमिकाओं में भी फ़िल्म में अपनी छाप छोड़ते हैं। फ़िल्म सनातन भारतीय संस्कृति को श्रेष्ठता से प्रदर्शित करती है।

प्रियंका गर्ग
जयपुर

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *