भीलवाड़ा : विशाल पथ संचलन में सेविकाओं ने मिलाई कदमताल

भीलवाड़ा : विशाल पथ संचलन में सेविकाओं ने मिलाई कदमताल

भीलवाड़ा : विशाल पथ संचलन में सेविकाओं ने मिलाई कदमतालभीलवाड़ा : विशाल पथ संचलन में सेविकाओं ने मिलाई कदमताल

भीलवाड़ा। राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका शांताक्का एक नवंबर को भीलवाड़ा में थीं। गोपाष्टमी के इस अवसर पर एक विशाल पथ संचलन का आयोजन किया गया। उन्होंने अपने उद्बोधन में गाय का उदाहरण देते हुए निःस्वार्थ भाव से समाज को अपना सर्वस्व अर्पण करने का संदेश दिया। साथ ही रानी पद्मिनी और पन्नाधाय के बलिदानों से प्रेरणा लेकर मातृशक्ति को राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि पथ संचलन का उद्देश्य कदम से कदम मिलाकर समन्वय भाव से समाज में सकारात्मक संदेश पहुंचाना है।

भीलवाड़ा : विशाल पथ संचलन में सेविकाओं ने मिलाई कदमताल

उद्बोधन के बाद संचलन आरंभ हुआ, जिसमें लगभग 778 सेविकाओं ने कदम से कदम मिलाते हुए चित्रकूट धाम से निकलकर गोल प्याऊ चौराहा, नेताजी सुभाष मार्केट, सूचना केंद्र, आज़ाद चौक, रेलवे स्टेशन, चाणक्य सर्किल होते हुए पुनः चित्रकूट धाम तक का मार्ग तय किया।

संचलन में भगवा ध्वज के नेतृत्व में दंड वाहिनी, घोष वाहिनी के साथ सेविकाओं ने कदमताल किया, जिसमें 7 वर्ष की बालिका से लेकर 70 वर्ष तक की सेविका ने पूर्ण उत्साह के साथ भाग लिया।

कोटड़ी, बागौर, जहाजपुर, माण्डल, सांगानेर और पुर की सेविकाओं ने भी इस संचलन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। भीलवाड़ा के शहरवासियों और शहर के विभिन्न संगठनों ने पथ संचलन कर रही सेविकाओं पर पुष्प वर्षा की व देशभक्ति के नारों का उद्घोष किया। सभी में संचलन के प्रति जबरदस्त उत्साह था।

प्रमुख संचालिका शांताक्का ने कार्यक्रम की अध्यक्षा जादूगर आँचल को सम्मानित किया। समिति की अखिल भारतीय सह निधि प्रमुख वंदना वजीरानी ने समिति कार्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में राजस्थान की क्षेत्र कार्यवाहिका प्रमिला भी उपस्थित थीं।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *