भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी पुस्तक का विमोचन

भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी पुस्तक का विमोचन

भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी पुस्तक का विमोचनभगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी पुस्तक का विमोचन

जयपुर। 31 जनवरी को शिक्षक संघ राष्ट्रीय प्रदेश कार्यालय पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर एवं प्रदेश संगठन मंत्री अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ घनश्याम ने दूर्वांकुश एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा रचित मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जीवन पर आधारित सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी एवं डॉ. ममता जोशी (क्षेत्रीय संयुक्त मंत्री अखिल भारतीय साहित्य परिषद) द्वारा रचित भारतीय संत परंपरा और साहित्य पुस्तकों का विमोचन किया।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि प्रश्नोत्तरी पुस्तक के माध्यम से प्रभु मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के जीवन चरित्र को छात्र सरलता से समझ पाएंगे। उन्होंने विद्या के मंदिरों को स्वच्छ रखने का संदेश भी सभी शिक्षकों को दिया। उन्होंने कहा उनके लिए छात्र हित ही सर्वोपरि है। किसी भी कारण विद्यार्थियों का नुकसान स्वीकार्य नहीं होगा।उन्होंने भगवान सूर्य के जन्मदिन सूर्य सप्तमी (15 फरवरी) को सभी विद्यालयों में सूर्य नमस्कार को सफल बनाने का भी आह्वान किया।

कार्यक्रम का प्रारंभ मां सरस्वती व भारत माता के चित्रों पर माल्यार्पण व सरस्वती वंदना से हुआ। समापन पर दिलीप शर्मा (संभाग संगठन मंत्री) ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन बसंत जिंदल ने किया।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *