भिवाड़ी: 5वें श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

भिवाड़ी: 5वें श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

भिवाड़ी: 5वें श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

भिवाड़ी, 16 मार्च। सेवा भारती समिति भिवाड़ी द्वारा फाल्गुन शुक्ल फुलेरा दूज, सोमवार को पांचवें श्रीराम जानकी सर्व जातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। विवाह सम्मेलन पूज्य संत पंडित रामविलास चतुर्वेदी वृंदावन धाम वालों के सानिध्य में संपन्न हुआ।

भिवाड़ी: 5वें श्रीराम जानकी सर्वजातीय सामूहिक विवाह सम्मेलन में 9 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज सोनी तथा मुख्य वक्ता समिति के प्रांत सह मंत्री महेश गोयल थे। गोयल ने कहा कि सेवा भारती सेवा परमो धर्म: की भावना से सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित करने समेत जन सेवा के अनेक कार्यक्रम चलाती है। इस तरह के विवाह सम्मेलन पूरे प्रदेश में आयोजित किए जा रहे हैं। सेवा भारती की पहल से अब तक 2000 से अधिक जोड़े विवाह बंधन में बंध चुके हैं।

कार्यक्रम में  प्रांत संगठन मंत्री द्वारका प्रसाद, जिला संरक्षक  शैलेन्द्र सिंघल, डॉ. सुभाष दुआ,  सुभाष जिंदल समेत विवाह समिति के अध्यक्ष संजय धारीवाल, बाबूलाल जांगिड़, संजय शर्मा, धर्मेंद्र, राधे श्याम, इंदु त्यागी, नित्या त्रिपाठी आदि लोग उपस्थित रहे। मंच संचालन आशीष अरोड़ा, अर्चना नकडा और नितेश जिंदल द्वारा किया गया।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *