अरावली मोशन्स ने की ‘श्री अरविन्द : आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत’ फिल्म की स्क्रीनिंग

अरावली मोशन्स ने की 'श्री अरविन्द : आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत' फिल्म की स्क्रीनिंग

अरावली मोशन्स ने की 'श्री अरविन्द : आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत' फिल्म की स्क्रीनिंग अरावली मोशन्स ने की ‘श्री अरविन्द : आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत’ फिल्म की स्क्रीनिंग 

जयपुर, 27 सितंबर। अरावली मोशन्स ने आज पाथेय भवन में एक महत्वपूर्ण फिल्म स्क्रीनिंग प्रोग्राम का आयोजन किया गया, जिसमें महर्षि अरविंद के अलीपुर जेल में बिताए अनुभवों पर आधारित फिल्म “श्री अरबिंदो : आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत” प्रदर्शित की गई। इस उपयोगी आयोजन का मुख्य उद्देश्य था लोगों को महर्षि अरविंद के क्रांतिकारी और आध्यात्मिक जीवन की अद्वितीय कहानी को जानने का अवसर देना।

फिल्म “श्री अरविंद : आध्यात्मिक यात्रा की शुरुआत” के माध्यम से दर्शकों को महर्षि अरविंद के जीवन की उस समय की चुनौतियों और संघर्षों को देखने का अवसर मिला, जब वह अलीपुर जेल में बंद थे। फिल्म ने उनके आध्यात्मिक सफर की शुरुआत के महत्वपूर्ण पलों को उजागर किया और उनके आदर्शों पर चलने हेतु लोगों को प्रेरित किया। संक्षिप्त चर्चा के पश्चात कार्यक्रम का समापन हुआ।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *