संघ की शाखा व्यक्ति एवं व्यक्तित्व निर्माण का आधार

संघ की शाखा व्यक्ति एवं व्यक्तित्व निर्माण का आधार

संघ की शाखा व्यक्ति एवं व्यक्तित्व निर्माण का आधारसंघ की शाखा व्यक्ति एवं व्यक्तित्व निर्माण का आधार

बाराँ 13 फरवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ परानिया ने वीर शिवाजी शाखा का वार्षिक उत्सव उत्साहपूर्वक मनाया। इस अवसर पर कस्बे के मुख्य मार्गों से विशाल कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें नगरवासियों ने भाग लिया। कलश यात्रा के उपरांत आयोजित बौद्धिक कार्यक्रम में मुख्य वक्ता हेमेंद्र कुमार (विभाग प्रचारक बारां) ने कहा कि बच्चों को शस्त्र के साथ साथ शास्त्र का भी ज्ञान होना चाहिए। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की शाखा में अनेक खेल खिलाए जाते हैं, इससे शरीर के साथ साथ मस्तिष्क भी स्वस्थ रहता है। पाश्चात्य संस्कृति के बढ़ते प्रभाव पर प्रहार करते हुए विभाग प्रचारक ने कहा कि जब दुनिया को जीवन जीना नहीं आता था, तब भारत ने दुनिया को जीवन जीने की कला सिखाई। अपना भारत विश्व गुरु था। वैभवशाली था। यहां पर दूध दही की नदियां बहती थीं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पिछले 98 वर्षों से हिंदू समाज को संगठित करने का काम कर रहा है। संघ की शाखा व्यक्ति एवं व्यक्तित्व निर्माण का आधार है।

वार्षिक उत्सव में स्वयंसेवकों ने सूर्य नमस्कार, यष्टि व समता आदि के कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *