सर्वे भवंतु सुखिनः का सिद्धांत ही विश्व की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा- मनोज कुमार

सर्वे भवंतु सुखिनः का सिद्धांत ही विश्व की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा- मनोज कुमार

सर्वे भवंतु सुखिनः का सिद्धांत ही विश्व की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा- मनोज कुमारसर्वे भवंतु सुखिनः का सिद्धांत ही विश्व की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा- मनोज कुमार

शाहपुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शाहपुरा में प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के राजस्थान क्षेत्र के सह क्षेत्र प्रचार प्रमुख मनोज कुमार ने कहा कि पाश्चात्य संस्कृति के अंधानुकरण ने हमारे परिवारों के संस्कारों को छिन्न-भिन्न कर दिया है। पाश्चात्यकरण की इस दौड़ में हम अपने पर्यावरण को भी भूल गए। पर्यावरण ह्रास होने से कई प्रकार के संकट पैदा हो गए हैं। उन्होंने कहा कि आज देश में अनेक विभाजनकारी शक्तियां सक्रिय हैं। ऐसे में भारत अपने परम वैभव को प्राप्त करे, इसके लिए पूरे हिन्दू समाज को संगठित और समभाव से प्रयास करने होंगे। सर्वे भवंतु सुखिनः का सिद्धांत ही विश्व की उन्नति का मार्ग प्रशस्त करेगा।

कार्यक्रम कस्बे के एक निजी रिसोर्ट में आयोजित किया गया था। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि शाहपुरा राजपरिवार के जयसिंह, मुख्य वक्ता राजस्थान क्षेत्र के सह प्रचार प्रमुख मनोज कुमार, जिला संघचालक शंकर लाल तोषनीवाल तथा  नगर संघचालक अरविंद कुमार टेलर की उपस्थिति में मां भारती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर किया गया। आदर्श विद्या मंदिर की बालिकाओं ने राष्ट्र गीत वंदे मातरम का गायन किया।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *