सेवा भारती द्वारा दिल्ली के बाढ़ पीड़ितों हेतु विशेष सहायता अभियान

सेवा भारती द्वारा दिल्ली के बाढ़ पीड़ितों हेतु विशेष सहायता अभियान
सेवा भारती द्वारा दिल्ली के बाढ़ पीड़ितों हेतु विशेष सहायता अभियान सेवा भारती द्वारा दिल्ली के बाढ़ पीड़ितों हेतु विशेष सहायता अभियान  
नई दिल्ली, 17 जुलाई। राजधानी दिल्ली में यमुना में आयी बाढ़ के पानी का स्तर थोड़ा कम हो गया है, परन्तु नदी के किनारे बसे मोहल्लों में दो से पांच फुट तक पानी अभी भी भरा हुआ है। जिसके कारण  कुछ क्षेत्रों के निवासियों के लिए  चुनौतियाँ अभी जस की तस बनी हुई हैं, साथ ही  सड़कों पर यमुना के पानी के अतिरिक्त नाले का पानी, कूड़ा-कचरा और सीवर की गंदगी भी बह रही है। जिसके कारण आने वाले दिनों में कई तरह की बीमारियां फैलने का खतरा बढ़ता जा रहा है
इन सबके चलते सेवा भारती दिल्ली प्रारंभ से ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मनोयोग से राहत कार्यों में जुटी हुई है। 250 से अधिक कार्यकर्ता सिग्नेचर ब्रिज, जैतपुर, मयूर विहार यमुना खादर, बुराड़ी, गांधी नगर, यमुना बैंक, मजनूं का टीला, शास्त्री पार्क मेट्रो स्टेशन सहित अनेक प्रभावित स्थानों पर राहत कार्यों में दिन-रात जुटे हैं। इन शिविरों में पीड़ितों को तिरपाल, भोजन, पानी, दवाई, बच्चों के लिए दूध और जीवनोपयोगी अन्य सामग्री नि:शुल्क बांटी जा रही है।
सेवा भारती द्वारा बाढ़ पीड़ितों को राहत देने वाली इस पहल के समन्यवक हैं दिल्ली प्रान्त महामंत्री सुशील गुप्ता। उन्होंने कहा कि सेवा भारती समाज के सेवाभावी समर्थ परिवारों और वंचित परिवारों को जोड़ने वाली एक कड़ी है। सेवा भारती बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में आश्रय, भोजन, पानी एवं स्वास्थ्य सेवा हेतु पूरी तरह प्रयासरत है।
पाकिस्तान से आए शरणार्थियों को सेवा भारती और कुछ अन्य संगठनों ने सिग्नेचर ब्रिज के पास यमुना नदी के किनारे बसा कर उनके रोजगार की भी व्यवस्था की थी, लेकिन बाढ़ ने सब समाप्त कर दिया है। फिर से बेघर हुए इन लोगों के लिए फिलहाल रोड के किनारे तंबू की व्यवस्था की गई है। साथ ही सेवा भारती ने इन्हें फिर से बसाने के लिए लोगों से सहयोग करने की अपील भी की है। सहयोग में धन सेवा सहित आवश्यक सामान जैसे लक्कड़, बल्ले, बांस, तिरपाल, लोहे के तार, कीलें, हथौड़ी, सोलर लाइट भी शामिल हैं।
सेवा भारती द्वारा दिल्ली के बाढ़ पीड़ितों हेतु विशेष सहायता अभियान
सेवा भारती द्वारा दिल्ली के बाढ़ पीड़ितों हेतु विशेष सहायता अभियान
Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *