सेवा उपकार नहीं, हमारा कर्तव्य : निम्बाराम

सेवा उपकार नहीं, हमारा कर्तव्य : निम्बाराम

सेवा उपकार नहीं, हमारा कर्तव्य : निम्बाराम

उदयपुर, 22 नवम्बर। सेवा भारती चिकित्सालय उदयपुर में आयोजित दीपावली स्नेह मिलन व चिकित्सक सेवा सम्मान कार्यक्रम में क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने कहा कि 25 मार्च से देश भर में लॉकडाउन होने के बाद रेल, हवाई यात्रा, परिवहन सेवा, मन्दिर, बाजार, स्कूल, फैक्ट्रियों पर ताला बंदी की गई। इस विभीषिका से मजदूरों, व्यापारियों, कलकारखानों सहित सरकारी आय पर भी संकट आ खड़ा हुआ। सबसे अधिक परेशानी दिहाड़ी वर्ग के लोगों को हुई, उनके सामने रोजी रोटी का संकट आ खड़ा हुआ। ऐसे समय में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सेवा भारती व अन्य संगठनों ने आपसी समन्वय कर कोरोना राहत सामग्री अभियान चलाया। इसके चलते प्रवासी, वंचित व अभावग्रस्त वर्ग को राहत मिली। उन्होंने कहा कि सेवा उपकार नहीं, हमारा कर्तव्य है। ऐसे में सेवा साधना के इस मंगल मार्ग से पीड़ितों से हमारे सम्पर्क एवं आत्मीय सम्बन्ध बने। इस महामारी की चपेट में आए बंधुओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए उचित प्रयास करने पर भी बल दिया गया।

कार्यक्रम में अतिथियों ने सेवा भारती चिकित्सालय उदयपुर द्वारा प्रकाशित व यशवन्त पालीवाल द्वारा संपादित कुशल संगठक बालासाहब देवरस पुस्तक का विमोचन भी किया, इसी के साथ पाथेय कण के सेवा विशेषांक का विमोचन प्रांत प्रमुख महिपाल सिंह जी ने अतिथियों द्वारा कराया। इस अवसर पर क्षेत्र प्रचारक निम्बाराम ने 24 चिकित्सकों को   सम्मानित भी किया।

कार्यक्रम में नगर निगम महापौर गोविन्द सिंह टांक, हेमेंद्र श्रीमाली, किसान संघ के संगठन मंत्री परमानंद, पूर्व कुलपति उमाशंकर शर्मा सहित अस्पताल समिति, चिकित्सक तथा अन्य संगठनों के 85 पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *