चुनें राष्ट्रवादी सरकार

चुनें राष्ट्रवादी सरकार

डॉ. दामोदर खत्री 

चुनें राष्ट्रवादी सरकारचुनें राष्ट्रवादी सरकार

आ रहा है राष्ट्रीय त्योहार 

लोकमत का करें परिष्कार  

मां भारती की पुकार 

चुनें राष्ट्रवादी सरकार॥

 

जन जन का सपना साकार 

न आतंकवाद न भ्रष्टाचार 

पिछड़ों का जिसमें उद्धार 

चुनें राष्ट्रवादी सरकार॥

 

विकृतियों से राष्ट्र बीमार 

श्रेष्ठ वैद्य चुन कराएं उपचार 

राष्ट्र भाव का भरें ज्वार 

चुनें राष्ट्रवादी सरकार॥

 

अनुसंधानों के खुले द्वार 

नित नए शोध नित आविष्कार 

विकास की अविरल धार 

चुनें राष्ट्रवादी सरकार॥

 

अक्षुण्ण संस्कृति व‌ संस्कार 

राष्ट्रीय गौरव के विचार 

भारत मॉं की जय जयकार 

चुनें राष्ट्रवादी सरकार॥

 

अरि दलों को ललकार 

विघटनकारी तत्वों पर प्रहार 

आधुनिकतम सेना हथियार 

चुनें राष्ट्रवादी सरकार॥

 

कठोर व्रती साधक ही स्वीकार 

भारत की माटी से प्यार 

राष्ट्र ही जिनका परिवार 

चुनें राष्ट्रवादी सरकार॥

 

मेड इन इंडिया से रोजगार 

आर्थिक विकास के अवसर अपार 

परम वैभव का आधार 

चुनें राष्ट्रवादी सरकार॥

 

जात पात न रिश्तेदार 

शत-प्रतिशत मतदान की दरकार 

राष्ट्रवाद को मत हर बार 

चुनें राष्ट्रवादी सरकार॥

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *