भारत को परम वैभवशाली बनाने का दायित्व और कर्तव्य निभाएं शिक्षक: घनश्याम

भारत को परम वैभवशाली बनाने का दायित्व और कर्तव्य निभाएं शिक्षक: घनश्याम

भारत को परम वैभवशाली बनाने का दायित्व और कर्तव्य निभाएं शिक्षक: घनश्यामभारत को परम वैभवशाली बनाने का दायित्व और कर्तव्य निभाएं शिक्षक: घनश्याम

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने सम्पूर्ण राजस्थान में सभी उपशाखाओं एवं जिलों में 9 अप्रैल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को भारतीय नव वर्ष 2081 का स्वागत विभिन्न कार्यक्रमों द्वारा किया।

राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश संगठन मंत्री एवं एबीआरएसएम के राजस्थान के क्षेत्रीय संगठन मंत्री घनश्याम ने कहा कि शिक्षकों पर अपने कर्तव्य एवं दायित्व का निर्वहन करते हुए भारत को परम वैभवशाली बनाने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। अतः शिक्षक बालकों में राष्ट्रप्रेम की भावना के संप्रेषण के साथ देश एवं समाज के लिए जिम्मेदार नागरिक तैयार करें।

उन्होंने उक्त विचार नववर्ष पर शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा आदर्श विद्या मंदिर जालोर में आयोजित पंचाग विमोचन एवं संगोष्ठी में मुख्य वक्ता के रूप में जालोर एवं सांचौर के सैकड़ों शिक्षकों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने अपने उद्बोधन में भारत के प्राचीन गौरवशाली इतिहास एवं संस्कृति से प्रेरणा लेकर बालकों में चरित्र निर्माण, मानव एवं नैतिक मूल्यों सहित सर्वांगीण विकास करने की बात कही।

कार्यक्रम में राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के प्रदेश अध्यक्ष रमेशचंद्र पुष्करणा ने राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा प्रांत स्तर पर विभिन्न शैक्षिक समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन द्वारा किये गये प्रयासों के संबध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि सभी संवर्गों की वेतन विसंगति व अन्य समस्याओं के निराकरण के लिए संगठन कृत संकल्पित है। उन्होंने अपने उद्बोधन में वैदिक एवं सनातन संस्कृति को जीवन में आत्मसात करने की बात कही।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में अतिथियों ने सरस्वती एवं भारतमाता की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर समारोह का विधिवत आगाज किया।

विभाग संगठन मंत्री मुकेश जोशी ने नवसंवत्सर मनाये जाने के संबध में विस्तृत जानकारी दी। संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शैतान सिंह राठौड़ ने शिक्षकों को संगठन हित में सदैव तैयार रहने की बात कही।

अतिथियों ने चैत्र शुक्ल प्रतिपदा 2081 के नववर्ष के पंचाग का भी विमोचन किया।

कार्यक्रम का संचालन अंबिका प्रसाद तिवारी ने किया। वहीं जालोर ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार बोहरा ने आभार ज्ञापित किया।

इस अवसर पर प्रदेश के जालोर एवं सांचौर जिले की दस उपशाखाओें के सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

राजसमंद में शिक्षक संघ राष्ट्रीय द्वारा अखंड भारत की रंगोली बनाकर उस पर दीप प्रज्ज्वलित कर देश की उन्नति और खुशहाली की कामना के साथ भारतीय संस्कृति की रक्षा और राष्ट्र हित में शत प्रतिशत मतदान का संकल्प लिया गया।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *