महिलाओं के स्वरोजगार हेतु कौशल विकास केंद्र खोलेगी सेवा भारती

महिलाओं के स्वरोजगार हेतु कौशल विकास केंद्र खोलेगी सेवा भारती

महिलाओं के स्वरोजगार हेतु कौशल विकास केंद्र खोलेगी सेवा भारतीमहिलाओं के स्वरोजगार हेतु कौशल विकास केंद्र खोलेगी सेवा भारती

जयपुर, 3 अगस्त। सेवा भारती (जयपुर महानगर) पिछड़ी बस्ती की किशोरियों और महिलाओं के स्वरोजगार के लिए केंद्र खोलेगी। इन केन्द्रों में महिलाओं का कौशल विकास कर उन्हें स्वरोजगार के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। मेहंदी प्रशिक्षण और फैशन डिजाइनिंग तथा कंप्यूटर ट्रेनिंग केंद्र खोले जाएंगे।

बुधवार को शहर की ट्रांसपोर्ट नगर स्थित आजाद नगर बस्ती व टीला नंबर 7बी की महिलाओं और किशोरियों को आश्वस्त करते हुए राष्ट्रीय सेवा भारती के अखिल भारतीय अधिकारी मूलचंद सोनी ने कहा कि सेवा भारती इन बस्तियों में स्वरोजगार हेतु सभी को प्रेरित करेगी तथा साधन उपलब्ध कराएगी। इस अवसर पर सत्संग करने का सामान जिसमें ढोलक, मंजीरे, छन छन सामग्री प्रदान की गई। बस्ती की महिलाओं ने बहुत अधिक संख्या में जोर शोर से इसके लिए उत्साह दिखाकर भजन सत्संग कर योजना का स्वागत किया।

इस अवसर पर बस्ती की महिलाओं ने साप्ताहिक भजन मंडली चलाने का निर्णय लिया।

Print Friendly, PDF & Email
Share on

1 thought on “महिलाओं के स्वरोजगार हेतु कौशल विकास केंद्र खोलेगी सेवा भारती

  1. पिछड़े वर्ग को किशोरियों और महिलाओं के लिए सेवा भारती द्वारा उत्कृष्ठ प्रयास।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *